सम्बंधित जानकारी
- COVID-19 : राजस्थान में 1 दिन में 4.95 लाख लोगों को लगा टीका, जयपुर में रिकॉर्ड टीकाकरण
- Corona World Update: विश्व में कोरोना से 37.80 लाख लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 17.51 करोड़ से अधिक
- Corona India Update: रिकवरी दर बढ़कर 95 फीसदी के पार, 5वें दिन भी 1 लाख से कम नए कोरोना मरीज
- Coronavirus Vaccination : कोरोना वैक्सीन से पहले और बाद में बिल्कुल न करें ये 7 काम
- कोरोनावायरस : मुंबई में अभी लागू रहेंगे श्रेणी-3 के प्रतिबंध
GST काउंसिल : मिली कई चीजों में राहत, कोविड दवाओं पर टैक्स घटाया
नई दिल्ली। जीएसटी परिषद ने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के इलाज में काम आने वाली दवाओं मसलन रेमडेसिविर तथा उपकरणों, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तथा चिकित्सा ग्रेड ऑक्सीजन पर कर की दर में कटौती की है। हालांकि कोविड-19 के टीके पर कर की दर को 5 प्रतिशत पर कायम रखा गया है।
परिषद ने टोसिलिजुमैब और एम्फोटेरिसिन पर कर को समाप्त करने का फैसला किया है। अभी इन पर पांच प्रतिशत कर लगता था। रेमडेसिविर और हेपारिन पर जीएसटी की दर 12 से घटाकर पांच प्रतिशत की गई है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि चिकित्सा ग्रेड ऑक्सीजन, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, वेंटिलेटर, बीआईपीएपी मशीनों तथा एचएफएनसी उपकरणों पर भी कर की दर को 12 से घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
कोविड जांच किट पर अब पांच प्रतिशत कर देय होगा। अभी तक इस पर 12 प्रतिशत कर लगता था। पल्स ऑक्सीमीटर, हैंड सैनिटाइजनर, तापमान जांच उपकरणों और एम्बुलेंस पर भी कर की दर को घटाकर पांच प्रतिशत किया गया है।(भाषा)
