dharma sangrah
✕

CM केजरीवाल की चेतावनी, भारत में तीसरी लहर ला सकता है सिंगापुर में मिला नया वैरिएंट, बच्चों के लिए खतरनाक

Updated: मंगलवार, 18 मई 2021 (16:59 IST)
नई दिल्ली। दूसरी लहर का सामना कर रहे भारत में संक्रमण की रफ्तार में तो कमी आई है, लेकिन मौतों की संख्‍या डरा रही है। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिंगापुर में मिले कोरोनावायरस के नए वैरिएंट को लेकर सरकार को चेतावनी दी है।
ALSO READ: उत्तरप्रदेश के ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा व्यवस्था पर क्या बोली अदालत
केजरीवाल ने कहा कि यह वैरिएंटर भारत में तीसरी लहर का कारण हो सकता है। केजरीवाल ने कहा कि यह कोरोना का यह नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। केजरीवाल ने वायरस को बेहद खतरनाक बताते हुए मोदी सरकार से अपील की है कि वह सिंगापुर से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाए और देश में बच्चों के टीकाकरण को भी प्रमुखता दें।
 
केजरीवाल ने अपने ट्‍वीट में कहा कि 'सिंगापुर में आया कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। भारत में यह तीसरी लहर के रूप में आ सकता है। केंद्र सरकार से मेरी अपील : 1. सिंगापुर के साथ हवाई सेवाएं तत्काल प्रभाव से रद्द हों, 2. बच्चों के लिए भी वैक्सीन के विकल्पों पर प्राथमिकता के आधार पर काम हो।'
 
सिंगापुर में मिला कोरोना का नया रूप बच्चों के लिए घातक सिद्ध हो रहा है। रविवार को सिंगापुर में कोरोना के 38 नए मामले सामने आए। पिछले 8 महीनों में यहां कोरोना का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है और जो लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं उनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओं ये कुंग ने कहा है कि बच्चे कोरोना के नए वेरिएंट B.1.617 के संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
 
स्कूल बंद : सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने कहा कि कोरोना का नया B.1.617 स्ट्रेन बच्चों पर ज्यादा असर डाल रहा है। इस कारण से सरकार ने प्राइमरी और सेकंडरी लेवल से स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है, ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके, वहां की अथॉरिटी ने कहा कि जूनियर कॉलेज, प्राइमरी एवं सेकेंडरी स्कूलों की पढ़ाई घर से होगी वैसे स्कूलों में सत्र का समापन 28 मई को होना है।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख