Hanuman Chalisa
✕

Corona vaccine पर घमासान, क्या है टीकाकरण का सरकारी प्लान...

Updated: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (10:18 IST)
नई दिल्ली। भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में बिहार में प्रत्येक व्यक्ति को कोरोनावायरस संक्रमण का टीका नि:शुल्क उपलब्ध कराने के वादे से उपजे विवाद के बीच सरकारी अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि टीका आने पर उसे एक विशेष कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के तहत लोगों को मुहैया कराया जाएगा।
ALSO READ: बिहार में भाजपा को बड़ा झटका, सुशील मोदी भी कोरोना संक्रमित
अधिकारियों ने यह भी कहा कि केंद्र इसकी सीधी खरीद करेगा और इसे सभी प्राथमिकता समूहों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर करीब 30 करोड़ लाभार्थियों की पहचान का काम प्रारंभ कर दिया है जिन्हें शुरुआती चरण में टीका दिया जाएगा।
 
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र इसकी सीधी खरीद करेगा और इसे सभी प्राथमिकता समूहों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि राज्यों से खरीद के लिए अलग योजना नहीं बनाने को कहा गया है। गौरतलब है कि केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का चुनावी घोषणापत्र जारी किया जिसमें कोरोनावायरस का टीका आने के बाद इसे लोगों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। (भाषा)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख