Bhai Dooj
✕

Coronavirus Live updates : देश में घातक हुई कोरोना की दूसरी लहर, पिछले 24 घंटे में 3 लाख 68 हजार नए मामले, 3417 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 3 मई 2021 (13:14 IST)
नई दिल्ली/जिनेवा। दुनियाभर में कोरोना की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है। भारत में दूसरी लहर कहर बरपा रही है। कोरोनावायरस से जुड़ा हर अपडेट-

देश में सोमवार को कोविड-19 के 3,68,147 नए मामले आए तथा 3417 और मरीजों की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 1,99,25,604 जबकि मृतक संख्या 2,18,959 हो गई है। देश में 1 मई को संक्रमण के रिकॉर्ड 4,01,993 नए मामले आए थे वहीं 2 मई को 3,92,488 मामले सामने आए। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 34,13,642 हो गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 17.13 प्रतिशत है, वहीं कोविड-19 से ठीक होने की दर 81.77 प्रतिशत हो गई है।

 
मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 1,62,93,003 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि मृत्यु दर 1.10 प्रतिशत हैं। देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या पिछले साल 7 अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी। वहीं कोविड-19 मरीजों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई थी। इसके बाद 28 सितंबर को कोविड-19 के मामले 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख, 19 दिसंबर को 1 करोड़ और 19 अप्रैल को कोविड-19 के मामले 1.5 करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, 2 मई तक 29,16,47,037 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 15,04,698 नमूनों की रविवार को जांच की गई।

01:14 PM, 3rd May
-केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत की पुत्री योगिता राजकुमार सोलंकी का कोरोना के चलते इंदौर के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज के दौरान निधन।

01:14 PM, 3rd May
-इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह निजी अस्पताल संचालकों को दी चेतावनी और कहा कि जिस मरीज के लिए रेमडिसिविर इंजेक्शन जारी किया गया है, वह मरीज को मिलना चाहिए। यदि गड़बड़ी किए जाने संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो अस्पताल संचालकों पर रासुका कार्रवाई की जाएगी। 
 
इसके साथ ही कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्र की RRT और पैरामेडिकल स्टाफ़ की बैठक ली और किल करोना अभियान के संबंध में चर्चा की।

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का हो रहा समयबद्ध समाधान

अगला लेख