biodatamaker

क्‍या तीसरी लहर के बाद कोरोना वायरस की चौथी लहर भी आएगी! बच्चों को कितना खतरा

Updated: सोमवार, 7 जून 2021 (16:40 IST)
वैज्ञा‍निकों का मानना है कि कोरोना वायरस अपना वजूद बनाए रखने के लिए बार-बार म्यूटेट यानि अपना रूप बदल रहा है। उनका कहना है देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बाद चौथी लहर भी आ सकती है।

कोरोनावायरस की दूसरी लहर ने घनी आबादी वाले शहरों के साथ-साथ कम आबादी वाले गांवों को भी अपनी चपेट में लिया। हालांकि, देश के कई राज्यों में सामने आ रहे नए मामलों की कमी देखी जा रही है। इस कमी के बावजूद देश में रोजाना एक लाख से ज्यादा नए मामले आ रहे हैं और 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत भी हो रही है।

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जब अपने चरम पर थी, उसी वक्त जानकारों ने महामारी की तीसरी लहर की भी चेतावनी दे दी थी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोविड-19 की तीसरी लहर में छोटे बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। एक्सपर्ट्स द्वारा तीसरी लहर की चेतावनी जारी किए जाने के बाद केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अभी से तैयारियों में जुट गई हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि देश में कोरोनावायरस की तीसरी लहर के बाद चौथी लहर भी आ सकती है। जारी की गई चेतावनी को देखते हुए हमें तैयार और सतर्क रहना चाहिए। इस लड़ाई में वैक्सीन को एक अहम हथियार माना है। बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन के जरिए ही हम इस महामारी पर काबू पा सकते हैं।

इसके प्रति डर का माहौल बनाने के बजाए तैयारियां करनी चाहिए। ऐसा भी हो सकता है कि तीसरी लहर में बच्चों पर उतना बुरा प्रभाव न पड़े, जितने की संभावना जताई जा रही है। संक्रमित होने वाले 5 फीसदी बच्चों में ही गंभीर बीमारी देखी गई है। बताते चलें कि दूसरी लहर में कई बच्चों ने भी अपनी जान गंवाई है। कुल मिला-जुलाकर तीसरी लहर को लेकर बच्चों के बारे में ज्यादा घबराना और डर पैदा करना कोई समाधान नहीं है, इसके लिए हमें अपनी तरफ से पूरी तरह तैयार रहना होगा और सावधानी बरतनी होगी।

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

'नई पीढ़ी ग्लोबल हो, लेकिन हृदय में भारत हो', नेल्लोर में CM योगी ने बताई विकसित भारत की दिशा

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी के हर विश्वविद्यालय-महाविद्यालय में बनेगा मानसिक स्वास्थ्य सहायता कक्ष

योगी सरकार का सड़क सुरक्षा पर बड़ा मिशन, यूपी के जिलों में लागू होगी जीरो फैटैलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में UP के 16 शहर, लखनऊ देश में पहले स्थान पर

अगला लेख