dharma sangrah
✕

corona virus रिसर्च विंग के 37 साल के डॉक्टर की संदेहास्पद मौत, करने वाले थे बड़े खुलासे

Updated: बुधवार, 6 मई 2020 (21:14 IST)
चीन से आया कोरोना वायरस दुनियाभर में कोहराम मचा रहा है। चीन में कोरोना संक्रमण के नए मामले तो सामने नहीं आ रहे हैं। लेकिन दुनिया के बड़े देश कोरोना वायरस से त्राहिमाम कर रहे हैं और चीन पर कोरोना वायरस विकसित करने का आरोप लगा रहे हैं।

इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। कोरोना रिसर्च विंग के डॉक्टर की संदिग्ध मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक 37 वर्षीय डॉ. बिंग लियू को पेंसिल्वेनिया में उनके घर में मृत पाया गया है। उनके शरीर पर बंदूक की गोलियों के कई जख्म मिले हैं।

लियू ने कुछ दिनों पूर्व दावा किया था कि वे कोरोना को लेकर बड़ा खुलासा करने वाले हैं। खबरों के अनुसार कोरोना काल के दौरान लियू को अपनी रिचर्स में बड़ी सफलता मिली थी।
 
द सन वेबसाइट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि 37 वर्षीय डॉ. बिंग लियू का शव उनके पेंसिल्वेनिया स्थित घर में पाया गया। उनके शरीर में बंदूक की कई गोलियों के जख्म थे। लियू की हत्या की गई और हत्या करने वाले ने भी आत्महत्या कर ली। रॉस टाउनशिप में 46 वर्षीय हाओ गु नाम के एक व्यक्ति का शव पास की कार में पाया गया।
 
पुलिस का मानना ​​है कि हाओ गु ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली थी। डॉक्टर लियू और हाओ एक- दूसरे के परिचित बताए जा रहे है।

पोस्ट-गजट कि रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर की हत्या के समय उनकी पत्नी घर नहीं थी। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या उनकी हत्या करने का उनके काम से कुछ लेना-देना था या नहीं।

पुलिस का कहना है कि सप्ताहांत में छानबीन करने के बाद यह पता चला है कि कार से आए हाओ ने टाउनहोम में अपनी कार में लौटने और खुद की जान लेने से पहले डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी।

हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन सवाल यह उठ रहे हैं कि लियू कोरोना को लेकर कौनसे खुलासे करने वाले थे, क्या उनकी हत्या के पीछे कोई साजिश तो नहीं। 
(Photo Credit : UNIVERSITY OF PITTSBURGH)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख