dharma sangrah

कोविड-19 से जंग, एक दिन में 12 लाख से अधिक नमूनों का रिकॉर्ड परीक्षण

Updated: रविवार, 20 सितम्बर 2020 (18:52 IST)
नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के देश में लगातार बढ़ते भयावह फैलाव की रोकथाम के लिए इसकी अधिक से अधिक जांच की मुहिम में 19 सिंतबर को एक दिन में 12 लाख से अधिक कोरोना वायरस नमूनों का रिकॉर्ड परीक्षण किया गया।
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) की तरफ से रविवार को जारी आंकड़़ो में बताया गया कि देश में 19 सितंबर को कोरोना वायरस के एक दिन में रिकॉर्ड 12,06,806 नमूनों की जांच की गई और कुल परीक्षण का आंकड़ा 6,36,61,060 पर पहुंच गया।
 
देश में कोरोना वायरस का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आया था। 6 अप्रैल तक जांच की संख्या 10 हजार थी। इसके बाद वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही नमूनों की जांच में भी तेजी आई। 7 जुलाई को नमूनों की जांच संख्या एक करोड़ को छू गई और इसके बाद तेजी से बढ़ती गई और 17 सितंबर को छह करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
 
इससे पहले देश में तीन सितंबर को आये आंकड़़ो में रिकॉर्ड 11 करोड़ 72 लाख 179 नमूनों की जांच की गई थी। यह देश में ही नहीं विश्व में भी एक दिन में सर्वाधिक जांच का रिकार्ड था। (वार्ता)

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

LIVE: वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, पानी में डूबा नमो घाट

दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: हरिराम का बेटा पुलिस कस्टडी में, अन्य को न्यायिक हिरासत

पीएम मोदी का एक दिवसीय गुजरात दौरा: वडोदरा में Gen-Z से करेंगे संवाद, नवसारी में देश के पहले AI-लैस 'नमो कमलम' का करेंगे उद्घाटन

ईरान युद्ध जीतते ही सस्ता होगा तेल और गैस? ट्रंप ने बताया पूरा प्लान

युद्ध, अनिश्चितता और बिखरते नियम: किधर जा रही है दुनिया?

अगला लेख