dharma sangrah

Omicron BF.7 : Coronavirus को लेकर केंद्र के साथ राज्य सरकारें अलर्ट पर, जान लीजिए Guidelines

Updated: सोमवार, 26 दिसंबर 2022 (17:03 IST)
नई दिल्ली। COVID-19 Updates : चीन और अमेरिका सहित दुनिया के 5 देशों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकारें भी हाईअलर्ट पर हैं। कोरोना को देखते हुए कई राज्यों ने सख्त गाइडलाइन भी जारी की है। विदेश से आने वाले यात्रियों का कोविड-19 टेस्ट रेंडम किया जा रहा है। इसके साथ ही रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आइसोलेट किया जा रहा है। जानते हैं किस राज्य में क्या है गाइडलाइन-  
 
उत्तरप्रदेश में एयरपोर्ट पर शुरू हुई रैंडम टेस्टिंग : कोविड-19 के नए वेरिएंट बीएफ.7 (Omicron BF.7) के खतरे को देखते हुए उत्तर प्रदेश में सख्ती शुरू हो गई है और विदेश से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर रैंडम जांच (Coronavirus Test at Airport) शुरू हो गई है। साथ ही इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर को भी एक्टिव कर दिया गया है। सरकार की तरफ से कोविड जांच और जीनोम सीक्वेंसिंग को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया गया है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लोगों से मास्क पहनने को कहा गया है।
 
कर्नाटक : कर्नाटक में मूवी थिएटर, स्कूल और कॉलेजों में मास्क पहनना अब अनिवार्य हैं। इसके अलावा न्यू ईयर पार्टी के दौरान पब, रेस्टोरेंट और बार में मास्क लगाना जरूरी होगा। कर्नाटक ने गुरुवार को बंद परिसरों में मास्क अनिवार्य करने का फैसला किया था। साथ ही, इन्फ्लुएंजा-जैसे रोगों और श्वसन संबंधी गंभीर बीमारी के सभी मामलों में अनिवार्य जांच का निर्देश दिया था, भले ही उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हों। नए साल का जश्न रात 1 बजे से पहले खत्म हो जाएगा।
 
दिल्ली में अस्पतालों का दौरा : दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य अधिकारी सभी सरकारी अस्पतालों का आज दौरा करेंगे और तैयारियों का पता लगाएंगे। सरकार ने विदेश से आने वाले 2% यात्रियों की रैंडम जांच का निर्देश दिया। दिल्ली एम्स ने एडवाइजरी जारी की है। अब एम्स के स्टाफ को अस्पताल परिसर में कोविड नियमों का पालन करना होगा। परिसर में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। एम्स परिसर में पांच से ज्यादा लोगों के जमा होने पर भी रोक लगा दी गई है।
 
वैष्णोदेवी में मास्क जरूरी : नए वर्ष को देखते हुए माता वैष्णोदेवी में कोरोना गाइडलाइन शुरू की गई है। सभी भक्तों को दर्शन के दौरान एसओपी का पालन करना होगा। बिना मास्क पहने किसी भी श्रद्धालु को दर्शन की अनुमति नहीं मिलेगी। आरती में शामिल होने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। यात्रियों के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। 
 
गंगासागर मेले पर खास नजर : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य प्रशासन को निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को जनवरी 2023 में गंगा सागर मेले से पहले कोरोना संक्रमण से जुड़े सभी पहलुओं पर खास नजर बनाए रखने का निर्देश दिया। सर्विलांस टीम भी पूरे मेले पर नजर रखेगी।
 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को एक सलाहकार बैठक का नेतृत्व किया और अधिकारियों को सभी सकारात्मक नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने का निर्देश दिया। राज्य ने केंद्र सरकार से चीन और हांगकांग से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जरूरी टेस्टिंग के लिए दिशानिर्देश जारी करने को भी कहा।
 
महाराष्ट्र कोरोना गाइडलाइन : राज्य सरकार ने पांच सूत्रीय टेस्ट, ट्रैक, ट्रीट, वैक्सीनेट और कोविड अनुरूप व्यवहार करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने कहा कि राज्य में जल्द ही नई कोविड टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया जाएगा। मास्क अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन सार्वजनिक व भीड़भाड़ वाली जगहों पर पहनने की लोगों से अपील की जाएगी। छोटे बच्चे व बुजुर्ग मास्क जरूर लगाएं। एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी।  Edited by Sudhir Sharma

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख