Daily Horoscope
✕

CoronaVirus Live Updates : 63 दिन बाद 1 लाख से कम मामले, यूपी को कोरोना कर्फ्यू से राहत

Updated: मंगलवार, 8 जून 2021 (11:30 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में गिरावट के सिलसिले के बीच 63 दिन बाद संक्रमितों की संख्या एक लाख से कम हुई है और पिछले 24 घंटों के दौरान 86,498 नए मामले सामने आए। कोरोना वायरस से जुड़ी हर जानकारी... 


11:30 AM, 8th Jun
-विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है।
-अब तक इससे 17.35 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 37.34 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है।
-विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। हालांकि यहां संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 33 लाख 77 हजार 632 हो गई है और 5,97,946 लाख से अधिक लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गयी है।
-दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे स्थान पर और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर है। 

11:27 AM, 8th Jun
-समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि वह भी कोरोना वायरस रोधी टीका लगवायेंगे।
-यादव ने ट्वीट किया, 'जनाक्रोश को देखते हुए आख़िरकार सरकार ने कोरोना वायरस रोधी टीके के राजनीतिकरण की जगह ये घोषणा की कि टीके वह लगवाएगी। हम भाजपा के टीके के ख़िलाफ़ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे व टीके की कमी से जो लोग टीका नहीं लगवा सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।'

11:25 AM, 8th Jun
-आगरा में पारस अस्पताल को आक्सीजन संकट के दौरान मॉकड्रिल करना महंगा पड़ गया।
-भगवान टॉकीज स्थित पारस अस्पताल प्रबंधन ने 26 अप्रैल 2021 को सुबह सात बजे एक कथित मॉक ड्रिल की।
-इस दौरान कोरोना का कहर अपने चरम पर था और पारस अस्पताल ने ऑक्सीजन बंद करने की मॉकड्रिल की।
-अस्पताल में 96 मरीज भर्ती थे। मॉक ड्रिल के बाद 22 मरीज अस्पताल से छंट गए।
-सोशल मीडिया पर चार वीडियो वायरल हो रहे है, इन वीडियो के वायरल होने के बाद आगरा से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया है।
-वायरल वीडियो में पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिन्जय जैन अपने स्टाफ को बता रहे है कि उन्होंने आक्सीजन संकट के समय कैसे काम किया।

11:24 AM, 8th Jun
-देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। 63 दिन बाद देश में पहली बार कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख से कम हुई है।
-पिछले 24 घंटों के दौरान 86,498 नए मामले सामने आए। एक्टिव मरीजों की दर घटकर 4.50 प्रतिशत रह गइ है जबकि रिकवरी दर बढ़कर अब 93.29 फीसदी हो गई है।

11:23 AM, 8th Jun
-उत्तर प्रदेश के 75 जिले से अब करोना कर्फ्यू योगी सरकार ने हटा लिया है लेकिन प्रदेश के समस्त जिलों में रात्रिकालीन कर्फ्यू और साप्ताहिक लॉकडाउन अभी जारी रहेगा।
- कोरोना कर्फ्यू हटने के बाद भी कई बंदिशें लागू रहेंगी। मॉल, जिम, स्पा सेंटर, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, कोचिंग सेंटर, स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद रहेंगे। हालांकि रेस्टोरेंट को पहले की तरह ऑनलाइन डिलीवरी की सुविधा जारी रहेगी।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

2.1 अरब डॉलर की पैट्रियट मिसाइल डील को अमेरिका की हरी झंडी, जेलेंस्की ने क्यों उठाई जल्द डिलीवरी की मांग?

यूपी MLC चुनाव से BJP के लिए सबक, कट सकते हैं 50% से ज्यादा विधायकों के टिकट

दीपोत्सव से पहले चमकी रामनगरी, 90% होटल-होमस्टे फुल, श्रद्धालुओं के स्वागत को अयोध्या तैयार

वडोदरा में धूमधाम से मनाई गई सरदार पटेल जयंती, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 'रन फॉर यूनिटी' को दिखाई हरी झंडी

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर पीएम मोदी का सरदार पटेल को नमन

अगला लेख