biodatamaker
✕

कोरोनावायरस Live Updates : तेलंगाना में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले 2 लाख के पार

Updated: सोमवार, 5 अक्टूबर 2020 (15:37 IST)
नई दिल्ली/जिनेवा। कोरोना संक्रमण अब भी दुनिया में सबसे तेजी से भारत में ही फैल रहा है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अच्छी बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में 74,442 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए। जबकि 76,737 मरीज कोरोना से ठीक हो गए। 930 लोगों की मौत कोरोना से हो गई। कोरोनावायरस से जुड़ा हर अपडेट -
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 74,442 नए मामले सामने आए हैं और 903 मौतें हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 66,23,816  हो गई है जिसमें 9,34,427 सक्रिय मामले, 55,86,704 / ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट मामले और 1,02,685 मौतें शामिल हैं।

03:36 PM, 5th Oct
तेलंगाना में कोरोनावायरस संक्रमण के 1,335 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर दो लाख के पार चली गई। सोमवार को राज्य सरकार की ओर से 4 अक्टूबर रात 8 बजे तक के आंकड़े जारी किए गए। इसमें बताया गया कि अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,00,611 हो गई। वहीं 8 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,171 हो गई। ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में 262 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद रांगारेड्डी में 137, मेडचल मल्काजगिरि में में 91, करीमनगर में 83 नए मामले सामने आए हैं। बुलेटिन में बताया गया है कि 4 अक्टूबर को 36,348 नमूनों की जांच हुई। बुलेटिन के अनुसार अब तक यहां 1,72,388 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 27,052 लोगों का इलाज चल रहा है। राज्य में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 85.93 हो गई है जबकि मृत्य दर 0.58 फीसदी है।

02:23 PM, 5th Oct
ब्रिटेन में कोरोना से अब तक लगभग 5.05 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,440 लोगों की मौत हुई है। चिली में कोरोना से लगभग 4.70 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 12,979 लोगों की मौत हुई है। ईरान में इस महामारी से 4.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित है जबकि 26,957 लोगों की मौत हो चुकी है।

02:23 PM, 5th Oct
मैक्सिको में कोरोना से अब तक करीब 7.61 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 79,088 लोगों की मौत हो चुकी है।

02:22 PM, 5th Oct
स्पेन कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में सातवें स्थान पर आ गया है जहां यह संख्या 7.89 लाख हो गई है। यहां इस वायरस से मरने वालों की संख्या 32,086 हो गई हैं।

11:51 AM, 5th Oct
विश्वभर में अब तक साढ़े तीन करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 10.36 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार विश्वभर में 3,50,78,236 लोग संक्रमित हो चुके है तथा अब तक 10,36,104 लोगों की मौत हो चुकी है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से गंभीर रूप से जूझ रहे अमेरिका में संक्रमण से 2.09 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है और अब तक 74.20 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए ₹18,690 करोड़! 9.34 करोड़ अन्नदाताओं को मिली PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार चलाएगी 12 दिन तक अतिरिक्त रोडवेज बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

अगला लेख