Hanuman Chalisa

भारत में लगातार दूसरे दिन 2 लाख से ज्यादा मामले, तीसरे दिन 1 हजार से ज्यादा मौत

Updated: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (13:51 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) महामारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 2.17 लाख से अधिक नए मामले दर्ज किए गए जबकि सक्रिय मामले बढ़ कर 15.69 लाख से अधिक हो गए।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,17,353 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 42 लाख 91 हजार 917 हो गई है। वहीं इस दौरान 1,18,302 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,25,47,866 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं।
 
देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 15,69,743 हो गए हैं। इसी अवधि में 1,185 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,74,335 हो गई है।
 
देश में रिकवरी दर घटकर 87.80 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 10.98 प्रतिशत हो गई है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.22 फीसदी रह गई है।
 
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में सक्रिय मामलों में 7,990 की और वृद्धि होने से इनकी संख्या आज बढ़ कर 6,20,060 तक पहुंच गई जो पूरे देश में सर्वाधिक है। इस दौरान 61,695 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 36 लाख के पार पहुंच गई है। सबसे अधिक 349 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 59,153 तक पहुंच गया। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख