ramcharitmanas
✕

वाइन, शैंपेन और बीयर... क्‍या इन्‍हें पीने से कोरोना से बच सकते हैं आप, क्‍या कहती है ये रिसर्च?

Updated: गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (17:29 IST)
एक नई रिसर्च में बताया गया है कि कुछ शराब का सेवन करने से कोरोना का खतरा कम रहता है, जबकि कुछ शराब संक्रमण का खतरा बढ़ा सकती हैं। यह रिसर्च फ्रंटीयर्स इन न्यूट्रीशन जर्नल में प्रकाशित हुई है।

मिरर की रिपोर्ट के अनुसार इस रिसर्च में कहा गया है कि जो लोग हफ्ते में 5 ग्लास या उससे ज्यादा रेड वाइन का सेवन करते हैं, उनमें वायरस संक्रमण का खतरा 17 फीसदी तक कम होता है।

चीन के शेनझेन कांगनिंग अस्पताल में ब्रिटिश लोगों से संबंधित डेटा का विश्लेषण कर यह रिसर्च रिपोर्ट तैयार की गई है। वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने ब्रिटेन के लोगों की शराब पीने की आदतों और कोरोना संक्रमण की हिस्ट्री का विश्लेषण किया।

वैज्ञानिकों की मानें तो रेड वाइन में पॉलीफेनोल नाम का एक कंपाउंड होता है, जो वायरल फ्लू और इस तरह की अन्य श्वसन संबंधित रोगों को दूर रखने में कारगर होता है। यह वजह है कि इसका सेवन करने वालों में कोरोना संक्रमण का खतरा भी कम रहता है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि व्हाइट वाइन और शैंपेन हमें कोरोना संक्रमण से बचा सकती हैं। रिसर्च के मुताबिक, हफ्ते में 1 से 4 ग्लास व्हाइट वाइन या शैंपेन पीने वाले लोगों में कोविड इन्फेक्शन का खतरा 8 फीसदी तक कम होता है।

रिसर्च में शोधकर्ताओं ने कहा है कि बीयर और साइडर पीने वालों में कोरोना होने की संभावना लगभग 28 फीसदी ज्यादा होती है। हफ्ते में 5 ग्लास या उससे ज्यादा इनका सेवन करने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

रिसर्च में शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि उनकी गाइडलाइंस से डबल शराब पीने वालों में वायरस की चपेट में आने का जोखिम सबसे ज्यादा होता है। इसलिए वैज्ञानिक ज्यादा शराब का सेवन करने की सलाह नहीं देते हैं।

(Disclaimer: यह खबर सिर्फ आपकी जानकारी के लिए है, यह दूसरे देशों में की गई रिसर्च की महज सूचनाभर है, हम इस दावे की पुष्‍ट‍ि नहीं करते हैं।)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

शिवराज के बाद कोसमी में कार्तिकेय की हुंकार, अधिकारियों को आपसे टकराने से पहले हमसे टकराना होगा

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

गांधीनगर मनपा चुनाव परिणाम: 44 में से 38 सीटें जीतकर बीजेपी ने लगाई हैट्रिक, कांग्रेस ने 5 सीटें जीतकर बचाई साख

अगला लेख