dharma sangrah
✕

Covid 19 : संक्रमणमुक्त हुए 61 प्रतिशत लोग 6 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में, मृत्युदर घटी

Updated: शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (15:41 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हुए लोगों में से 61 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी देते बताया कि करीब 70,16,046 लोग अब तक संक्रमणमुक्त हो चुके हैं और इसके साथ ही देश में संक्रमित होने के बाद स्वस्थ हुए लोगों की दर बढ़कर शनिवार को 89.78 प्रतिशत हो गई।
ALSO READ: भारत बायोटेक का दावा, जून 2021 तक भारत में आ जाएगा कोरोना का टीका
संक्रमणमुक्त 61 प्रतिशत लोग 6 राज्यों में : मंत्रालय ने कहा कि संक्रमणमुक्त हुए करीब 61 प्रतिशत लोग महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तरप्रदेश और दिल्ली के हैं। उसने बताया कि संक्रमणमुक्त हुए कुल लोगों में से महाराष्ट्र में 20.6 प्रतिशत, आंध्रप्रदेश में 10.9 प्रतिशत, कर्नाटक में 9.9 प्रतिशत, तमिलनाडु में 9.4 प्रतिशत, उत्तरप्रदेश में 6.1 प्रतिशत और दिल्ली में 4.1 प्रतिशत लोग हैं।
ALSO READ: रेमडेसिविर से होगा कोरोनावायरस का इलाज, FDA ने दी मंजूरी
संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या नए संक्रमित से ज्यादा : मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या संक्रमण के नए मामलों से अधिक हैं। पिछले 24 घंटे में 67,549 मरीज स्वस्थ हुए।  उसने कहा कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के कुल 53,370 नए मामले सामने आए। जो नए मामले सामने आए हैं, उनमें से 80 प्रतिशत मामले 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सामने आए हैं। केरल में सर्वाधिक, 8,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं और इसके बाद महाराष्ट्र में 7,000 से अधिक नए मामलों का पता चला है।
 
अब तक 78,14,682 संक्रमित : भारत में कोरोनावायरस संक्रमण के 53,370 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या शनिवार को बढ़कर 78,14,682 हो गई। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में 650 और लोगों की मौत होने से देश में संक्रमण के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 1,17,956 हो गई है। देश में कोरोनावायरस के कारण लोगों की मौत की दर गिरकर 1.51 प्रतिशत रह गई है। देश में 6,80,680 लोग उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 8.71 प्रतिशत है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख