biodatamaker

छत्तीसगढ़ में BSF के 15 जवान कोरोनावायरस से संक्रमित

Updated: बुधवार, 24 जून 2020 (12:53 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 15 जवानों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है।
 
कांकेर जिले के मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जगजीवनराम उइके ने बुधवार को बताया कि कांकेर जिले में बीएसएफ के 15 जवानों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 1 जवान में मंगलवार शाम को तथा 14 जवानों में देर रात संक्रमण की पुष्टि हुई।
ALSO READ: Coronavirus : दुनिया में साढ़े 4 लाख लोगों की मौत के लिए चीन जिम्मेदार : ट्रंप
उइके ने बताया कि 10 जवान जिले के बांदे में तथा अन्य जवान अंतागढ़ के क्वारंटाइन केंद्र में थे। जवानों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें जगदलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। राज्य में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक बीएसएफ के 26 जवानों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 6 जवानों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख