ramcharitmanas

Corona India Update : 24 घंटे में कोरोना के 93,249 नए मामले, लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा की मौत

Updated: रविवार, 4 अप्रैल 2021 (10:55 IST)
नई दिल्ली।कोरोना वायरस का प्रकोप देश में तेजी से बढ़ रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 93,249 नए मामले दर्ज किए गए। देश में सक्रिय मामलों की दर साढ़े पांच फीसदी से अधिक हो गई। रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना से 500 से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 93,249 नए मामले सामने आए। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 24 लाख 85 हजार 509 हो गई।
 
इस दौरान 60,048 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,16,29,289 मरीज कोरोनामुक्त भी हो चुके हैं। सक्रिय मामले 6,91,597 हो गए। इसी अवधि में 513 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,64,623 हो गई है।
 
देश में रिकवरी दर आंशिक घटकर 93.14 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गया है जबकि मृत्युदर घटकर 1.32 फीसदी रह गई।
 
महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में शीर्ष पर है और राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 11349 बढ़कर 4,02,552 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 37821 और मरीज स्वस्थ हुए, जिसे मिलाकर कोरोना को मात देने वालों की तादाद 24,95,315 पहुंच गई है जबकि 277 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 55,656 हो गया है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख