ramcharitmanas

CoronaVirus India Update : देश में कोविड-19 के 31,222 नए मामले, 290 की मौत

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (14:01 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 31,222 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,30,58,843 हो गई। संक्रमण से 290 लोगों की मौत।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 290 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,41,042 हो गई, कोविड-19 मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,92,864 हो गई। यह कुल मामलों का 1.19 प्रतिशत है और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.48 प्रतिशत है।
 
भारत में सबसे ज्यादा 19,688 मामले केरल से सामने आ रहे हैं। महाराष्‍ट्र 3626 संक्रमितों के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके बाद तमिलनाडु, मिजोरम, कर्नाटक और आंध्रप्रदेश का नंबर है।

देेश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.19 फीसदी पहुंच गई जबकि रिकवरी दर बढ़कर 97.48 फीसदी हो गई और मृत्यु दर 1.33 फीसदी है।
 
सोमवार को देश में कोरोना के 24 घंटों में कोरोना के 38,948 नए मामले सामने आए थे। इस दौरान 308 मरीजों की मौत हो गई थी।
 
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख