Hanuman Chalisa
✕

गणेश चतुर्थी से पहले मुंबई को फिर डरा रहा है कोरोना, जानिए कारण...

Updated: मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (11:13 IST)
मुंबई। मुंबई में सितंबर के पहले 6 दिनों में कोविड-19 के मामले पिछले महीने दर्ज किए गए कुल मामलों की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक हैं। इस महीने की 10 तारीख को गणेश चतुर्थी है और इससे पहले संक्रमण के मामलों में वृद्धि से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के अधिकारी चिंतित हैं।
 
बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने सोमवार को बताया कि मौजूदा स्थिति को देखते हुए बीएमसी ने कोरोना वायरस संबंधी जांच को तेज करने, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने और सफाई कर्मियों को नियुक्त करने तथा जंबो कोविड​-19 केंद्रों को तैयार रखने का फैसला किया है।
 
आंकड़ों से पता चलता है कि मुंबई में सितंबर के शुरुआती छह दिनों में कोविड-19 के 2570 मामले आए, जो अगस्त के पूरे महीने में दर्ज किए गए कुल 9147 मामलों का 28.9 प्रतिशत है। इसके अलावा मुंबई में पिछले छह दिनों में संक्रमण से 21 लोगों की मौत हुई, जबकि पिछले महीने कोविड​​-19 से 157 मौतें हुईं।
 
दैनिक मामलों में वृद्धि के साथ कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या जो घटकर 2700 हो गई थी, सोमवार को बढ़कर 3771 हो गई। कोविड-19 के कारण सील किए गए भवनों की संख्या भी बढ़कर 44 हो गई है जो अगस्त के महीने में 20 थी। आंकड़ों के अनुसार पिछले सात दिनों के आधार पर औसत वृद्धि दर 0.04 प्रतिशत से बढ़कर 0.06 प्रतिशत हो गया है।
 
काकानी ने कहा, 'यह एक महीना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। अभी लोग 10 दिन के गणपति उत्सव (10 सितंबर से शुरू हो रहे) के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं जो गणपति की प्रतिमा के विसर्जन (अनंत चतुर्दशी को) के दिन वापस आएंगे। इसलिए यह अवधि और अगला 15 दिन हमारे लिए काफी अहम होगा।'
 
बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 379 मामले दर्ज किए गए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,46,725 हो गई, वहीं संक्रमण से पांच लोगों की मौत हुई थी जिससे मृतक संख्या बढ़कर 15,998 हो गई। मुंबई में वर्तमान में कोविड-19 के 3771 उपचाराधीन रोगी हैं।
 
काकानी ने बताया कि एहतियात के तौर पर कोविड-19 संबंधी जांच की संख्या बढ़ा दी गई है और टीकाकरण की गति भी तेज कर दी गई है। इसके अलावा बीएमसी वार्ड स्तर पर डॉक्टरों से बात कर रहा है और जंबो कोविड-19 केंद्रों को तैयार रख रहा है। बीएमसी के अधिकारी ने कहा कि हम लोग लोगों से कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील करते हैं।
 
कोविड-19 के मामलों के बढ़ने के बीच बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने पिछले सप्ताह नगर निकाय और मुंबई पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की थी। (भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा

अगला लेख