Hanuman Chalisa

कोरोना की तीसरी लहर का कहर, 214 दिन बाद फिर 1 लाख से ज्यादा नए मरीज, पॉजिटिविटी रेट 7.74%

Updated: शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (11:17 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू हो रही है। पिछले 24 घंटे में मिले 1,17,100 नए संक्रमित मिले, 30,836 स्वस्थ हुए, जबकि 302 लोग मारे गए। 214 दिनों बाद एक लाख से अधिक दर्ज किए गए।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार,कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3 करोड़ 52 लाख 26 हजार 386 हो गई है। इनमें 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से ओमीक्रोन स्वरूप के 3,007 मामले भी शामिल हैं। देश में 3,71,363 एक्टिव मरीज हैं, 4,83,178 लोग मारे जा चुके हैं और 3 करोड़ 43 लाख 71 हजार 845 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
 
अभी तक आए ओमीक्रोन के कुल मामलों में से 1,199 लोग स्वस्थ हो गए या देश छोड़कर चले गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 876 मामले आए। इसके बाद दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले आए।
 
देश में एक दिन में इस महामारी के 1,17,100 नए मामले आए जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3,71,363 हो गई जो करीब 120 दिनों में सबसे अधिक है। एक दिन में 302 मरीजों के जान गंवाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,178 हो गई है। देश में पिछले साल सात जून को एक लाख से अधिक मामले आए थे और तब कुल 1,00,636 मामले दर्ज किए गए।
 
मंत्रालय ने बताया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 1.05 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की राष्ट्रीय दर 97.57 प्रतिशत है। 24 घंटों में कोरोना वायरस का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में 85,962 की वृद्धि हुई है।
 
Koo App
कहां कितने मामले : 
-महाराष्ट्र में 1 दिन में 36000 से ज्यादा Corona केस, मुंबई में मिले 20000 से ज्यादा नए कोरोना मरीज
-पश्चिम बंगाल में 15,421 नए मामले सामने आए।
-दिल्ली में Corona का कहर, एक दिन में 15 हजार से ज्यादा मामले, 6 की मौत
-कर्नाटक में 5000 से ज्यादा Corona केस, अकेले बेंगलुरु में 4324
-झारखंड में गत 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 3,704 नए मामले आए जबकि 4 संक्रमितों की मौत हुई।
-ओडिशा में कोविड-19 के 2,703 नए मामले सामने आए, 6 माह में सर्वाधिक दैनिक मामले।
-केरल में 1 दिन में 3640 नए कोरोना संक्रमित।
-छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 2400 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई
-तेलंगाना में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के मामलों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुई है। राज्य में गुरुवार को 1,913 नए मामले सामने आए हैं।
-इंदौर में लगातार दूसरे दिन 500 से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले।

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

विदेशी मदद से बचाई जाएगी कोलकाता ट्राम की ऐतिहासिक विरासत

अगला लेख