सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में लुटेरी हसीना पुलिस के शिकंजे में, रात के अंधेरे में लिफ्ट मांगकर वारदात को देती थी अंजाम
- दिल्ली में 'विश्व पुस्तक मेला' स्थगित, पिछले साल हुआ था ऑनलाइन
- साउथ सुपरस्टार महेश बाबू कोरोना से संक्रमित, लोगों से की यह अपील...
- सेक्स के दौरान बुजुर्ग पत्नी को गड़ाता था दांत, कोर्ट ने कहा- पति की बत्तीसी निकाल लो...
- Omicron को लेकर केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र, दिए ये निर्देश...
इंदौर में और बढ़े कोरोना केस, 24 घंटे में 584 नए मामले
इंदौर। इंदौर में कोरोनावायरस संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को संक्रमण के 584 मामले सामने आए हैं। बुधवार को यह संख्या 512 थी। इसके साथ ही शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1716 हो गई है।
बढ़ते मामलों को देखते हुए बुधवार को ही मध्यप्रदेश में कोरोना की नई गाइडलाइन जारी की गई। इसके मुताबिक शादी में अधिकतम 250 मेहमान ही शामिल हो सकेंगे। शवयात्रा में 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति रहेगी।
हालांकि जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि जिले में मेले पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। हालांकि प्रदर्शनी, कार्यशाला, संगोष्ठी, वर्कशॉप, एक्जीबिशन आदि यह प्रतिबंध लागू नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी होगा। बिना मास्क पाए जाने पर 200 रुपए का जुर्माना किया जाएगा।
सिंह ने कहा कि जिन क्षेत्रों में ज्यादा मामले आएंगे, वहां कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया जाएगा। वहां सात दिन के कंटेनमेंट नियमों का पालन कराया जाएगा।
