suvichar
✕

भारत में कोरोना के 3,545 नए मामले, 6 दिन में 19,000 से ज्यादा संक्रमित

Updated: शुक्रवार, 6 मई 2022 (10:54 IST)
नई दिल्ली। भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 3,545 नए मामले आने से देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 30 लाख 94 हजार 938 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 19,688 रह गई।
 
मई में पहले 6 दिनों में 5 बार कोरोना के 3 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इस माह अब तक 19,074 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 27 और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,002 हो गई है। मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई।  वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल मामलों का 0.05 प्रतिशत है।
 
संक्रमण से उबरे लोगों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 25 लाख 51 हजार 248 हो गई, राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने वाले संक्रमितों की दर 98.74 प्रतिशत आंकी गई है। दैनिक संक्रमण दर 0.76 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.79 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देशभर में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 189.81 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
Koo App
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 1,365 नए मामले सामने आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। संक्रमण दर 6.35 प्रतिशत दर्ज की गई।
 
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 233 नए मामले दर्ज किए गए। हालांकि पिछले दिन किसी मरीज की मौत नहीं हुई। राज्य में अब 1,109 मरीजों का इलाज चल रहा है।
 
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख