biodatamaker
✕

CoronaVirus India Update: देश में कोरोना के 42,766 नए मामले, एक्टिव केसेस की संख्‍या बढ़कर 1.24%

Updated: रविवार, 5 सितम्बर 2021 (11:12 IST)
नई दिल्ली। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 42,766 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 38091 लोगों ने इस महामारी को मात दी।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,766 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 3 करोड़ 29 लाख 88 हजार 673 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 091 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3 करोड़ 21 लाख 38 हजार से अधिक हो गई है।
 
इसी अवधि में सक्रिय मामले 4,367 बढ़कर चार लाख 10 हजार 048 पहुंच गए हैं। इस दौरान 308 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,05,989 पहुंच गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.24 फीसदी पहुंच गई जबकि रिकवरी दर घटकर 97.42 फीसदी हो गई और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 1560 बढ़कर 55559 हो गए हैं। इसी दौरान राज्य में 2506 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोना मुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 62,88,851 हो गई है, जबकि 64 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 137707 हो गया है।
 
देश में शनिवार को 71 लाख 61 हजार 760 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 68 करोड़ 46 लाख 69 हजार 760 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

Census 2027: 25 जनवरी से शुरू होगी देश की आबादी की गिनती, जानिए किन राज्यों में टली प्रक्रिया

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: प्रदेश में बस संचालन को नई गति दे रही निजी भागीदारी और आधुनिक तकनीक

रिलायंस ने तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड, तिमाही मुनाफा 33.8% उछलकर ₹29,550 करोड़, पहली बार ₹3.62 लाख करोड़ के पार पहुंचा रेवेन्यू

कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस का निशाना, बोले- सवालों से घबराती है भाजपा

UP की 58 हजार ग्राम पंचायतों का बदलेगा विकास मॉडल! योगी सरकार का हाईटेक प्लान, अब तकनीक से बनेगी गांवों की विकास योजना

अगला लेख