dharma sangrah

CoronaVirus India Update : 24 घंटे में कोरोना के 3.82 लाख नए मामले, 3,780 मरीजों की मौत

Updated: बुधवार, 5 मई 2021 (11:15 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 3,780 लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,26,188 हो गई है जबकि एक दिन में संक्रमण के 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन नए मामलों के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,06,65,148 हो गए हैं। लगातार बढ़ते मामलों के बाद देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 34,87,229 हो गई, जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.87 प्रतिशत है।
 
सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,69,51,731 हो गई। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 82.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। बीमारी से मृत्यु दर घटकर 1.09 प्रतिशत हो गई है।
 
देश में अभी भी कोरोना के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। यहां कोरोना संक्रमण के 51,880 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 48,22,902 हो गई। दूसरी ओर कर्नाटक में भी पिछले 24 घंटों में 44,631 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 19,953 नए मामले सामने आए, 338 लोग मारे गए।  
 
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक एक मई तक 29,48,52,078 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 15,41,299 नमूनों की मंगलवार को जांच की गई।
 
भारत में अब तक कोविड रोधी टीके की 16 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मंगलवार को रात आठ बजे तक टीके की करीब 11.5 लाख खुराकें दी गई हैं। 
 
मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार को 18-44 आयु वर्ग के 2,29,999 लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी गई। उन्होंने बताया कि 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 18-44 आयु वर्ग के 6,62,619 लोगों ने टीके की पहली खुराक लगवाई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख