Hanuman Chalisa
✕

कोरोना का कहर, 1 दिन में 55 फीसदी मामले बढ़े, 4 गुना मौत

Updated: बुधवार, 5 जनवरी 2022 (11:03 IST)
नई दिल्ली। देश में एक कोरोना विस्फोट से हड़कंप मच गया है। 1 दिन में नए मरीजों की संख्‍या में 55 फीसदी इजाफा हुआ है तो मृतकों की संख्‍या में भी 4 गुना वृद्धि हुई है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में 58,097 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, 15389 रिकवर हुए है जबकि 534 लोगों की मौत हो गई। 1 दिन पहले देश में 37379 मामले सामने आए थे और 124 संक्रमितों की मौत हो गई थी।
 
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,50,18,358 हो गई है। करीब 199 दिन बाद इतने अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं, इससे पहले 20 जून 2021 को 58,419 नए मामले सामने आए थे।
 
Koo App
देश में 534 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,82,551 हो गई है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.38 प्रतिशत है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या करीब 81 दिन बाद दो लाख के पार चली गई। देश में अभी 2,14,004 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.61 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 42,174 की वृद्धि दर्ज की गई है।
 
अभी तक कुल 3,43,21,803 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.01 प्रतिशत है। संक्रमण की दैनिक दर 4.18 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.60 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 147.72 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
ओमिक्रॉन से कुल 2,135 संक्रमित : भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 2,135 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 828 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 24 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक 653 मामले सामने आए, इसके बाद दिल्ली में 464, केरल में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 154 और तमिलनाडु में 121 मामले सामने आए।
 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख