ramcharitmanas
✕

24 घंटे में कोरोनावायरस से 8895 संक्रमित, महामारी ने ली 2,796 लोगों की जान

Updated: मंगलवार, 21 दिसंबर 2021 (18:22 IST)
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में 8895 नए कोरोना मरीज मिले, 6918 लोग स्वस्थ हुए और 2,796 लोगों महामारी की वजह से मौत हो गई। कोविड-19 के कारण जिन 2,796 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 2,426 बिहार से, 315 केरल से और 14 महाराष्ट्र से हैं।
 
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 46 लाख 33 हजार 255 हो गई। 3 करोड़ 40 लाख 60 हजार 774 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। 2,796 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4,73,326 हुई। 99,155 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।
 
देश में 98.35% मरीज कोरोना को मात दे चुके है, 0.29% लोगों का इलाज जारी है जबकि 1.37% लोग जिंदगी की जंग हार चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई। अब तक वैक्सीन की कुल 1 अरब 27 करोड़ 61 लाख 83 हजार 065 खुराक दी जा चुकी है।

केंद्रीय मंत्री पीयुष गोयल ने कू पर पोस्ट में कहा कि देश में वैक्सीनेशन योग्य नागरिकों में से 50% का कोविड टीकाकरण डबल डोज़ के साथ पूर्ण हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हुई इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी, स्वास्थ्यकर्मियों, कोविड वॉरियर्स और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को हार्दिक बधाई देता हूं।
 
शनिवार को गुजरात और महाराष्‍ट्र में ओमिक्रॉन मरीज मिलने से चिंता के बादल गहरा गए हैं। राहत की बात यह है कि 38 देशों में फैल चुके इस कोरोना वैरिएंट से अभी तक एक भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। एट रिस्क वाले देशों से लौटे कई लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, इनकी रिपोर्ट जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजी गई है।
 
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी कहा कि कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमण फैलने की दर अधिक है लेकिन इसके लक्षण हल्के हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन से संक्रमित किसी भी मरीज को ऑक्सीजन नहीं दी गई। इससे अभी तक मृत्यु दर भी नहीं बढ़ी है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख