sundarkand
✕

CoronaVirus India Update: 24 घंटे में 9,216 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीज फिर 1 लाख के करीब

Updated: शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (13:09 IST)
नई दिल्ली। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे के बीच पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 9,216 नए मामले सामने आए। महामारी की वजह से 391 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 99,976 हो गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 46 लाख 15 हजार 757 हो गई। कोरोना की वजह से कुल 4,70,115 लोग मारे जा चुके हैं। 
 
देश में 99,976 मरीजों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 0.29 फीसदी है। यह दर मार्च, 2020 के बाद से सबसे कम है। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर 98.35 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे के दौरान एक्टिव मरीजों की संख्या में 213 का इजाफा हुआ है।
 
इस बीच कर्नाटक में 2 ओमिक्रॉन संक्रमितों के मिलने से हड़कंप मच गया। सरकार ने कहा कि राज्य में सामने आए कोरोनावायरस के नए स्वरूप ओमिक्रोन के दो मामलों में एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक हैं, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति है, जो एक चिकित्सक है और उसने विदेश यात्रा नहीं की थी। चिकित्सक के संपर्क में आए 8 लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और उनके नमूने जीनोमिक अनुक्रमण के लिए भेजे गए हैं।
 
केरल में गुरुवार को कोविड-19 के 4,700 नए मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 51,40,090 हो गई है, वहीं संक्रमण से 320 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 40,855 हो गई। 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

दिल्ली-NCR में GRAP-2 की पाबंदियां लागू, बेहद खराब श्रेणी में पहुंची हवा, AQI 324 दर्ज

देवास कांड का मास्टरमाइंड राहुल जायसवाल गिरफ्तार, अवैध शराब तस्करी का निकला मुख्य सरगना

SIR पर बहस की चुनौती, सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार, राहुल गांधी ने अमित शाह को क्या कहा

काशी को मिला देश का पहला अर्बन ट्रांसपोर्ट रोपवे, 45 मिनट का सफर अब सिर्फ 16 मिनट में

रामलला का आंगन 1 लाख दीपों से जगमगाएगा, अयोध्या में दीपोत्सव की ऐतिहासिक तैयारी

अगला लेख