ramcharitmanas
✕

CoronaVirus India Update : कोरोना मामलों में बड़ी गिरावट, 1 दिन में 29,689 नए मामले, 4 लाख से कम एक्टिव मरीज

Updated: मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (11:50 IST)
मुख्‍य बिंदु:
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण में भारी गिरावट दर्ज की गई। भारत में 132 दिन बाद कोविड-19 के 30 हजार से कम नए मामले सामने आए। 1 दिन में 29,689 नए मामले सामने आए, 42,363 मामले रिकवर हुए जबकि 415 लोग मारे गए। 
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3,98,100 रह गई। महामारी की वजह से अब तक कुल 4,21,382 लोगों की मौत गई।
 
अब तक 3,14,40,951 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं इनमें से 3,06,21,469 करोड़ स्वस्थ हो गए। इस तरह अब देश में 97.39 प्रतिशत कोरोना मरीज रिकवर हो चुके हैं, 1.27 प्रतिशत एक्टिव मरीज है और 1.34 प्रतिशत लोग मारे जा चुके हैं। 
 
देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 415 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 135, ओडिशा के 62 और महाराष्ट्र के 53 लोग थे।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक 4,21,382 लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,31,605, कर्नाटक के 36,405, तमिलनाडु के 33,937, दिल्ली के 25,044, उत्तर प्रदेश के 22,750 और पश्चिम बंगाल के 18,085 लोग थे।

44,19,12,395 लोगों को कोरोना की खुराक मिल चुकी है। पिछले 24 घंटों में 66,03,112 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई।

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Uttarakhand Road Project: सीएम CM ने शिवराजसिंह चौहान से की मुलाकात, उत्तराखंड में ग्रामीण सड़कों को मिलेगी रफ्तार, ₹2,708 करोड़ के कार्यों को मंजूरी की तैयारी

Retail Inflation 5.54% पर पहुंची, प्याज, लहसुन से लेकर होटल में खाने तक, आम आदमी के बजट पर कितना असर?

JNU में यौन उत्पीड़न पर सियासी घमासान, कांग्रेस के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

Anurag Thakur on Rahul Gandhi: 'देश को शोर नहीं सच चाहिए', नेता प्रतिपक्ष पर BJP ने क्या लगाए आरोप

Haridwar Kumbh 2027: हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारी तेज, CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और खास गीत

अगला लेख