Hanuman Chalisa
✕

देश में फिर बढ़ी कोरोना की रफ्तार, एक्टिव मरीजों की संख्या 1.10 लाख पार

Updated: शुक्रवार, 26 नवंबर 2021 (10:39 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 10,549 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 45 लाख 55 हजार 431 हो गई। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1,10,133 हो गई।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में 488 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,67,468 हो गई। पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या में 193 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.33 प्रतिशत है।
 
इस बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले या इन देशों के रास्ते आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी स्क्रीनिंग और जांच की जाए। इन देशों में कोरोनावायरस के गंभीर जनस्वास्थ्य प्रभावों वाले नए स्वरूप के सामने आने की सूचना है।
 
कोरोना संक्रमण के समाप्ति के दावों के बीच गुरुवार को एक बार फिर उत्तराखंड के देहरादून में दो स्थानों पर आशा के विपरीत, बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिलने के बाद लॉकडाउन घोषित कर दिया गया। संक्रमित लोगों में भारतीय वन सेवा (IFS) के 12 अधिकारी शामिल हैं।
 
उल्लेखनीय है कि देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।
 
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख