biodatamaker
✕

Data Story : 41 दिन बाद देश में कोरोना के 2 लाख से कम नए मामले, 21 दिन बाद मौत के इतने कम मामले

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (13:23 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर तेजी से कम होता नजर आ रहा है। 41 दिन बाद देश में कोरोना के 2 लाख से कम मामले नजर आए। इससे पहले 14 अप्रैल को 1 लाख 84 हजार 372 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। महामारी की वजह से आज 3511 लोगों की मौत हो गई। देश में 21 दिन बाद मौत के इतने कम मामले सामने आए हैं।
 
15 दिन में 2 लाख से 4 लाख तक का सफर : 15 अप्रैल को 2 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले, 22 अप्रैल से 3 लाख से ज्यादा नए कोरोना संक्रमित रोज मिलने लगे। 1 मई को पहली बार देश में 4 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए थे। 6 मई को एक दिन में 4.14 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले।

16 दिन में फिर 2 लाख से नीचे पहुंचे आकड़ा : इसके बाद देश में कोरोना के मामले तेजी से कम होने लगे। 10 मई के बाद से रोज 4 लाख से नए मरीज मिलने लगे और 17 मई के बाद नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख से नीचे आ गया। 25 मई को 1.96 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले।
 
क्या है चिंता की बात : इसमें चिंता की बात यह है कि 14 अप्रैल को मृतकों की संख्या 1027 थी जबकि 25 मई को 3511 लोग मारे गए। कोरोना संक्रमण की वजह से मृतकों की संख्‍या में हुए इजाफे से विशेषज्ञ भी हैरान है।   

क्या कहती है स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट : केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में 24 घंटे में कोविड-19 के 1,96,427 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,69,48,874 हो गई। देश में 3,511 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 3,07,231 हो गई। 
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी 25,86,782 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कि कुल मामलों का 9.60 प्रतिशत है। देश में कुल 2,40,54,861 लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 89.26 प्रतिशत है। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.14 प्रतिशत है।
 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन में जाने वाले युवाओं को मध्यप्रदेश में रोका, भोपाल में बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी के बाहर NSUI का प्रदर्शन

अगला लेख