sundarkand

CoronaVirus India Update : कोरोना ने फिर डराया, 1 दिन में 37,593 नए मरीज, महामारी से 648 की मौत

Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2021 (10:46 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन में 37,593 नए मामले सामने आए जबकि स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 34,169 ही रही। पिछले 24 घंटों में 648 लोग इस महामारी की वजह से मारे गए।
 
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या बढ़कर 3,25,12,366 हो गई। इनमें से 3,17,54,281 रिकवर हो गए। एक्टिव मरीजों की संख्‍या 3,22,327 हो गई जबकि 4,35,758 लोग मारे गए। अकेले केरल में 24,296 कोरोना संक्रमित पाए गए जबकि 173 लोगों की मौत हो गई। केरल में लगातार बढ़ रहा कोरोना संक्रमण चिंता का विषय बना हुआ है। 
 
बुधवार को देश में 25,467 मामले सामने आए थे जबकि 354 लोग मारे गए थे। एक्टिव मरीजों की संख्या भी 3,19,551 थी। इस तरह एक दिन में नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या और मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है।
 
अफगानिस्तान में तालिबान संकट के बाद वहां से रेस्क्यू कर भारत लाए गए 78 लोगों में से 16 कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इनमें गुरु ग्रंथ साहिब लेकर आए तीनों ग्रंथी भी शामिल हैं।
 
देश में वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से चल रहा है। पिछले 24 घंटों में 61,90,930 लोग कोरोना वैक्सीन लगवा चुके हैं। अब तक देश में कोरोना वैक्सीन की 59,55,04,593 खुराक दी जा चुकी है। 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

दिल्ली-NCR में CNG फिर हुई महंगी, 3.89 रुपये प्रति किलो बढ़े दाम; जानें नई कीमत

Top News 29 August: नेपाल में जलप्रलय से 579 मौतें, दिल्ली-NCR में CNG महंगी; मुंबई में महंगा होगा दूध

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

अगला लेख