ramcharitmanas
✕

Corona Virus India Update : कोरोना के 25,467 नए मामले, 156 दिन बाद देश में 3,19,551 एक्टिव मरीज

Updated: मंगलवार, 24 अगस्त 2021 (11:22 IST)
नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 25,467 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,24,74,773 हो गई है। वहीं, एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 3,19,551 पर आ गई। यह कुल मामलों का 0.98 प्रतिशत है। देश में करीब 156 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या इतनी कम है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 354 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,35,110 हो गई। देश में अभी 3,19,551 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है।
 
आंकड़ों में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में कुल 14373 कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.68 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 50,93,91,792 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 16,47,526 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 1.94 प्रतिशत है, जो पिछले 29 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 1.90 प्रतिशत है, जो पिछले 60 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। देश में अभी तक कुल 3,17,20,112 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
 
देश में मंगलवार सुबह तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 58.89 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
 
पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को 3 करोड़ के पार चले गए थे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख