sundarkand
✕

CoronaVirus India Update : 91 दिनों में कोरोना के सबसे कम मामले, 24 घंटे में 1167 की मौत

Updated: मंगलवार, 22 जून 2021 (11:24 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (CoronaVirus) के मामलों में आ रही कमी के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 42,640 नए मामले सामने आए। देश में पिछले 91 दिनों में पहली बार 50000 से कम नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में कोविड-19 से 1167 की मौत हुई।
 
इस बीच सोमवार को 86 लाख 16 हजार 373 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। देश में अब तक 28 करोड़ 87 लाख 66 हजार 201 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 42,640 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 99 लाख 77 हजार 861 हो गया है। इस दौरान 81 हजार 839 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 89 लाख 26 हजार 038 हो गई हैं।
 
सक्रिय मामले 40366 कम होकर 6,62,521 रह गए हैं। 79 दिन बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7 लाख से कम हुई है। इसी अवधि में 1,167 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 89 हजार 302 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.21 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.49 फीसदी और मृत्यु दर 1.30 फीसदी हो गई है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 7,840 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 1,27,523 रह गई है। इसी दौरान राज्य में 13,758 और मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 57,33,215 हो गई है जबकि 352 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,18,313 हो गया है।
 
केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 6,241 कम होकर 1,00,135 रह गए हैं तथा 13,596 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 27,04,554 हो गई है जबकि 94 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 12,154 हो गई है। (वार्ता) 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख