Hanuman Chalisa
✕

CoronaVirus India Update : भारत में फिर बढ़ा कोरोना संक्रमण, 24 घंटों में 41,000 से ज्यादा नए मामले

Updated: गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (10:59 IST)
मुख्‍य बिंदु :
  • देश में कोरोना के 41,383 नए मामले, 507 की मौत
  • महामारी से कुल 3,12,57,720 लोग संक्रमित
  • कोविड-19 ने ली 4,18,987 की जान, 4,09,394 एक्टिव मरीज
  • 41,78,51,151 लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन 
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 41 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। महामारी की वजह से 507 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को 22 लाख 77 हजार 679 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। देश में अब तक 41 करोड़ 78 लाख 51 हजार 151 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 41,383 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 12 लाख 57 हजार 720 हो गया है। इस दौरान 38 हजार 652 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर तीन करोड़ चार लाख 29 हजार 339 हो गई।
 
सक्रिय मामले 2224 बढ़कर 4,09,394 रह गए। इसी अवधि में 507 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 4,18,987 हो गया। देश में सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 1.31 फीसदी, रिकवरी दर घटकर 97.35 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।
 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 155 बढ़कर 98087 रह गए हैं। इसी दौरान राज्य में 7839 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 60,08,750 हो गई है जबकि 165 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 130918 हो गया है।

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, आग से देशभर में 22 की मौत, 2 परिवार के 12 लोगों की गई जान

गृहमंत्री अमित शाह ने की CM भूपेंद्र पटेल के साथ हाईलेवल मीटिंग, समीक्षा बैठक में लिए कई अहम फैसले

आज 26 साल का हुआ उत्तराखंड, CM धामी ने दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

Weather Update: इन राज्यों में बदलेगा मौसम, कहीं भारी बारिश तो कहीं बढ़ेगी ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख