dharma sangrah

2.71 लाख नए कोरोना मरीज, 15.50 लाख एक्टिव मरीज, 7 राज्यों में कहर ढा रहा है कोरोना

Updated: रविवार, 16 जनवरी 2022 (09:46 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के कहर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटे में देश में 2.71 लाख नए मामले सामने आए जबकि 314 लोगों की मौत हो गई। एक्टिव मरीजों की संख्‍या 15,50,377 हो गई। देश में अब तक 7743 ओमिक्रॉन मरीज मिले हैं।  
 
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 42,462 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 71,70,483 हो गई। इसके अलावा 23 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की कुल संख्या बढ़ कर 1,41,779 पहुंच गई। मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामले में कमी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में यहां 10661 नए मामले सामने आए।
 
कर्नाटक में शनिवार को कोरोनावायरस कोविड-19 संक्रमण के मामलों में एक बार फिर तेज वृद्धि देखी गई और 32,793 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा 7 रोगियों की मौत हुई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 31,86,040 और मृतकों की तादाद 38,418 हो गई है।
 
तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना वायरस के 23,989 नए मामले सामने आए, जबकि इस संक्रमण से 11 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के 1,31,007 एक्टिव मरीज है। 
 
पिछले 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 22,645 नए मामले आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,863,697 हो गई। वहीं 28 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद कुल मरने वालों की संख्या 20013 हो गई। 8,687 मरीज ठीक हुए।
 
दिल्ली में कोरोना के 20,718 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 30 लोगों को संक्रमण के चलते जान गंवानी पड़ी। संक्रमण दर 30.64 प्रतिशत दर्ज की गई। 1 दिन पहले यहां 24,000 से ज्यादा मामले सामने आए थे।
 
केरल में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस संक्रमण के 17,755 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 53,51,583 हो गई। राज्य में 106 रोगियों की मौत भी हुई, जिसके बाद मृतकों की तादाद 50,674 हो गई।
 
उत्तर प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण के 15795 नए मामले सामने आए और 4 मरीजों की मौत हो गई। राज्‍य में इस समय एक्टिव मरीजों की संख्या 95148 हो गई है।

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख