dharma sangrah
✕

CoronaVirus India Update : देश में कोरोना के 15,823 नए मामले, 226 की मौत

Updated: बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (10:24 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 15,823 नए मामले सामने आए, 22844 लोग रिकवर हुए और 226 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर बुधवार को 3,40,01,743 हो गई। वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.06% हो गई है। अब तक 96 करोड़ 43 लाख 79 हजार 212 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 226 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,51,189 हो गई। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या भी कम होकर 2,07,653 रह गई, जो कुल मामलों का 0.61% है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 7,247 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 98.06 % हो गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 58,63,63,442 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 13,25,399 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई। अभी तक कुल 3,33,42,901 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि महामारी से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण मुहिम के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 96.43 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं।
 
 

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख