ramcharitmanas

देश में कोरोनावायरस के 55,342 नए मामले, एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11.69% हुई

Updated: मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (11:39 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या कम होकर 60,000 से नीचे आ गई है। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोविड-19 के 55,342 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 71,75,880 तक पहुंच गए और ठीक हुए मरीजों की संख्या 62 लाख के पार हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है। सुबह 8 बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में संक्रमण के 55,342 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 71,75,880 तक पहुंच चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटे के अंतराल में बीमारी से 706 लोगों की जान जाने से देश में मरने वालों की संख्या 1,09,856 हो गई।
 
देश में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9 लाख से नीचे रही। देश में लगातार पांचवें दिन संक्रमण के 75,000 से कम नए मामले सामने आए और लगातार 10 दिनों से मृतक संख्या 1,000 से नीचे रही।
 
भारत में 17 सितंबर को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 97,894 मामले सामने आए थे। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 8,38,729 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.69% है। कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.53% है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। यह आंकड़ा 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया।
 

आईसीएमआर के अनुसार, सोमवार को 10,73,014 नमूनों की जांच की गई, जबकि 12 अक्टूबर तक कुल 8,89,45,107 नमूनों की जांच की जा चुकी है। (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख