shradh paksha
✕

Coronavirus Update : केरल में कोरोना का ब्लास्ट, 1801 नए मामले, हरियाणा में जरूरी हुआ मास्क

Updated: रविवार, 9 अप्रैल 2023 (00:00 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों का कोरोना का कहर कम नहीं हो रहा है। केरल में शनिवार को कोविड-19 के 1,801 मामले सामने आए। कोरोना के मामलों में वृद्धि के बीच हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।  

दिल्ली में 535 मामले : दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 535 नए मामले सामने आए। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 23.05 प्रतिशत है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 19.93 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड के 733 नए मामले सामने आए थे, जो पिछले 7 महीने से अधिक समय में सबसे अधिक थे। दिल्ली में 26 अगस्त 2022 को संक्रमण के 620 मामले सामने आए थे।
 
गुरुवार को 16.98 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 606 मामले दर्ज किए गए जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की महामारी से मौत हुई थी।
 
बुधवार को शहर ने 26.54 प्रतिशत की संक्रमण दर दर्ज की गई थी जो लगभग 15 महीनों में सबसे अधिक थी। इस दौरान 509 लोग एक ही दिन में संक्रमित पाए गए थे।
 
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में शहर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 26,536 पर स्थिर है। दिल्ली में नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों संख्या बढ़कर 20,13,938 हो गई है। शुक्रवार को 2,321 नमूनों की जांच की गई। 
 
महाराष्ट्र में 542 मामले : महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के 542 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या  बढ़कर 81,49,141 हो गई तथा संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या 1,48,458 हो गई। राज्य  स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
 
राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के 926 मामले सामने आए थे और संक्रमण से तीन लोगों की मौत हुई थी।
 
अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 668 मरीज संक्रमण से उबरे और इसी के साथ संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों  की संख्या बढ़कर 79,96,323 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,360 है।
 
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में शनिवार को संक्रमण के 207 मामले पाए गए। यह लगातार पांचवां दिन है  जब शहर में संक्रमण के 200 से अधिक मामले सामने आए। बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से अमरावती शहर में एक व्यक्ति की मौत हुई।
 
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से ठीक होने वालों की दर 98.12 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82  प्रतिशत है। भाषा Edited By : Sudhir Sharma

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख