sundarkand

सतर्क रहें, भारत के 30 जिलों में कोरोना संक्रमण की दर अब भी 10 फीसदी से ज्यादा

Updated: गुरुवार, 30 सितम्बर 2021 (17:14 IST)
नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 23,529 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोनावायरस सक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,39,980 हो गई, वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 2,77,020 रह गई, जो 195 दिन में सबसे कम है। 
 
इस बीच सरकार ने जानकारी दी है कि देश के 30 जिलों में संक्रमण की दर 10 प्रतिशत से ज्यादा है। सरकार ने नियमित प्रेस कॉन्फेंस में बताया कि देश के 18 जिलों में कोरोना वायरस की साप्ताहिक संक्रमण दर पांच से 10 प्रतिशत है। 
 
सरकार ने कहा कि कोविड-19 जांच की संख्या नहीं घटी है, प्रतिदिन 15-16 लाख जांच की जा रही है। पिछले हफ्ते कोविड-19 के कुल मामलों में 59.66 प्रतिशत केरल में सामने आए, यहां 1 लाख से अधिक उपचाराधीन मरीज हैं। 
 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के KEM अस्पताल में 23 एमबीबीएस छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए। सभी 23 छात्र कोरोना वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा चुके थे। छात्रों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की खबर से हड़कंप मच गया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में 18 वर्ष से ज्यादा आयु की जनसंख्या में से 69% लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज़ लग चुकी है। 25% लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं।

Show comments

SIM Card Rules: 9 से ज्यादा SIM रखने वालों पर कसेगा शिकंजा, 23 अगस्त से लागू होगा नया नियम; जानें क्या बदलेगा

Sajjan Kumar Death: 1984 सिख विरोधी दंगों में उम्रकैद काट रहे पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 80 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

SBI ने करोड़ों की Bulk FD पर घटाई ब्याज दरें, 15 अगस्त से लागू हुए नए रेट; वरिष्ठ नागरिकों को भी झटका

महाकाल मंदिर में 1000 से ज्यादा जूतों के ढेर में खो गया जूता, ChatGPT ने चुटकियों में खोज निकाला

Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

सभी देखें

सोमालिया के पास समुद्री डाकुओं ने कार्गो शिप किया हाईजैक, जहाज में 6 भारतीय भी सवार, हथियारों की थी खेप

Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में ₹20 महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा

अयोध्या कचहरी लॉकअप से शातिर चोर फरार, गार्द को चकमा देकर भागा दीपक; दो पुराने फरार बंदियों का भी नहीं मिला सुराग

योगी सरकार की ओडीओपी योजना से बदली राजन की तकदीर, टेराकोटा ने दिलाई नई पहचान

केन-बेतवा लिंक परियोजना: अफवाहों का गुबार बनाम जमीनी हकीकत, जानिए दावों के पीछे का सच

अगला लेख