dharma sangrah
✕

देश में कोरोना के 39 हजार 796 नए केस दर्ज, 723 लोगों की मौत, 35 करोड़ से ज्यादा लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन

Updated: सोमवार, 5 जुलाई 2021 (10:50 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 1 दिन में 39,796 नए मामले सामने आने के बाद इस बीमारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 3,05,85,229 हो गई जबकि 723 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,02,728 पर पहुंच गई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह 8 बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या और घटकर 4,82,071 हो गई है और यह कुल संक्रमण का 1.58 प्रतिशत है जबकि कोविड से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर सुधरकर 97.11 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,279 घटी है।

ALSO READ: Corona and your Pets: आपके ‘पेट्स’ को कहीं आपसे कोरोना का खतरा तो नहीं?
 
आंकड़ों के मुताबिक रविवार को कोरोनावायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए कुल 15,22,504 जांच की गईं जिसके बाद देशभर में कोविड-19 के लिए की गई जांचों का कुल आंकड़ा 41,97,77,457 हो गया है। दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत दर्ज की गई। लगातार 28 दिनों से यह दर 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक साप्ताहिक संक्रमण दर भी घटकर 2.4 प्रतिशत हो गई है।

ALSO READ: Corona and your Pets: आपके ‘पेट्स’ को कहीं आपसे कोरोना का खतरा तो नहीं?
मंत्रालय ने बताया कि लगातार 53 दिनों से स्वस्थ होने वालों की संख्या रोजाना सामने आ रहे मामलों से ज्यादा बनी हुई है। साथ ही इसने बताया कि बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,97,00,430 हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण से मृत्यु दर 1.32 प्रतिशत है।

 
मंत्रालय ने बताया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 रोधी टीके की कुल 35.28 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल 7 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी, वहीं संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले 1 करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।(भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

LIVE: सौरव दास, आशुतोष रांका 5 दिन की न्यायिक हिरासत में

पुतिन और ट्रंप की डीजल डील क्या है?

बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव डूबी, 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत से मातम

Top News 14 October: बिहार नाव हादसा, ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, अमित शाह का राहुल गांधी पर वार

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

अगला लेख