dharma sangrah

देश में कोविड-19 के 2.57 लाख नए मामले, 4,194 और लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 22 मई 2021 (11:29 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 2.57 लाख नए मामले आए हैं। इसी के साथ संक्रमण के रोज आने वाले मामले लगातार छठे दिन तीन लाख से नीचे रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि संक्रमण के नए मामलों के साथ ही देश में कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 2,62,89,290 हो गए हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में इस महामारी से 4,194 और लोगों के जान गंवाने से मृतकों की कुल संख्या 2,95,525 हो गई है।
 
देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 29,23,400 रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 11.12 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 87.76 प्रतिशत है। इस संक्रामक रोग से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 2,30,70,365 हो गई है जबकि मृत्यु दर 1.12 प्रतिशत है।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, देश में 21 मई तक कुल 32,64,84,155 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 20,66,285 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।
इस बीच पिछले 24 घंटों के दौरान 14 लाख 58 हजार 895 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 19 करोड़ 33 लाख 72 हजार 819 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
 
महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 16112 कम होकर 369673 हो गए। इस दौरान राज्य में 44493 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5070801 हो गई है जबकि 1263 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 86618 हो गया है।
 
केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 11501 घटकर 306719 रह गए। 41032 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1979919 हो गई है जबकि 142 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 6994 हो गई है।

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

Gen Alpha मैदान में, पटना BPSC प्रदर्शन में 6 साल के आदित्य आया सुर्खियों में, CM सम्राट चौधरी के इस्तीफे की कर दी मांग

जनक दीदी पौधे लगाकर मनाएंगी अपना 41वाँ रक्षा-बंधन

नेपाल में बाढ़ के कहर से बिहार में दहशत, कई जिलों में अलर्ट, कई इलाकों में NDRF और SDRF तैनात

नितिन गडकरी का संन्यास वाला बयान संगठन के बाद सरकार में पीढ़ी परिवर्तन का संकेत?

नेपाल में बाढ़ का सैलाब, 5 जिलों में हाई अलर्ट, 105 भारतीय पर्यटक लापता, हाई-रिस्क एडवाइजरी जारी

अगला लेख