shradh paksha
✕

भारत में लगातार तीसरे दिन 55 हजार से कम मामले, 3 माह बाद मृतक संख्या घटकर 578

Updated: रविवार, 25 अक्टूबर 2020 (11:42 IST)
नई दिल्ली। भारत में लगातार तीसरे दिन कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 24 घंटे में 55 हजार से कम रही जबकि करीब तीन महीने के बाद एक दिन में मृतक संख्या घटकर 578 हुई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में 50,129 नए मरीजों के बाद कुल मामलों की संख्या बढ़कर 78,64,811 हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,18,534 हो गया है।
 
संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सात लाख से कम है, जबकि संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 90 फीसदी हो गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, भारत में 6,68,154 संक्रमित अपना इलाज करा रहे हैं जो कुल मामलों का 8.50 प्रतिशत है। देश में कुल 70,78,123 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 90 प्रतिशत है जबकि मृत्यु 1.51 प्रतिशत है।
 
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख के पार चली गई थी। कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के ऊपर हो गए थे, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे।
 
आईसीएमआर ने बताया कि 24 अक्टूबर तक 10,25,23,469 नमूनों की जांच की गई है। शनिवार को 11,40,905 नमूनों का परीक्षण किया गया। (भाषा)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

दिल्ली की रामलीला में 30 फुट के 'कॉकरोच' का होगा दहन, रावण-कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ जलेगा पुतला

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मीडिया रिपोर्ट के आधार पर नहीं ले रहे संज्ञान, CJP प्रदर्शन मामले में केंद्र ने दी माफी पर सफाई

Voter List Update: 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का रिवीजन करेगा चुनाव आयोग, 2027 में 18 साल के होने वाले युवा भी कर सकेंगे आवेदन

'नारीशक्ति समर्थ तो राष्ट्र का भविष्य उज्ज्वल', मां स्कंदमाता के पूजन पर CM योगी का बड़ा संदेश

अगला लेख