Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

कोरोनावायरस का कहर, 24 घंटे में रिकॉर्ड 83 हजार से ज्यादा Positive

गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (12:06 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान पहली बार संक्रमण के 83 हजार से अधिक नए मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 38.53 लाख के पार पहुंच गई। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान 68 हजार से अधिक लोग स्वस्थ भी हुए हैं।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 83,883 नए मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 38,53,407 हो गया।
 
कोरोना संक्रमितों की संख्या में हुई यह वृद्धि विश्व के किसी भी देश में एक दिन में दर्ज किया गया सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले भी 78 हजार 761 की सर्वाधिक दैनिक वृद्धि भारत में ही 29 अगस्त को हुई थी।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान 68,584 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 29,70,493 हो गई है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नए मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 14,256 बढ़कर 8,15,538 हो गए हैं। 
 
देश के केवल 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस दौरान मरीजों की संख्या कम हुई है तथा इस अवधि में 1043 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 67,376 हो गई। देश में सक्रिय मामले 21.16 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 77.09 प्रतिशत है, जबकि मृतकों की दर 1.75 प्रतिशत है।
 
महाराष्ट्र में 2 लाख से ज्यादा सक्रिय मामले : कोरोना से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 3182 बढ़कर 2,02,048 हो गई तथा 292 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 25,195 हो गया। इस दौरान 13,959 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,98,496 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।
 
आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 1866 बढ़ने से सक्रिय मामले 1,03,076 हो गए। राज्य में अब तक 4,125 लोगों की मौत हुई है, वहीं कुल 3,48,330 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।
 
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 3,460 की वृद्धि हुई है और यहां अब 94,478 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5,950 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,60,913 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Show comments

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

उत्तराखंड सरकार के 5 साल, मुख्यमंत्री धामी का दमदार नेतृत्व, प्रदेश की राजनीति में रचा नया इतिहास

ममता बनर्जी ने संभाली TMC की कमान, बागी नेताओं को दी चुनौती, बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा...

Gujarat : गांधीनगर-अहमदाबाद एयरपोर्ट मार्ग पर केबल-स्टेड ब्रिज का उद्घाटन, भाट चौराहे पर ट्रैफिक जाम होगा खत्म

UP में अब डिजिटल होगी राजस्व न्याय व्यवस्था, स्कैन कॉपी से होगी सुनवाई, सुरक्षित रहेंगे मूल अभिलेख

Donald Trump : खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप का विवादित बयान, कहा- 'सब एक जगह थे, लेकिन हमला नहीं किया', हो सकता है कि ये आंसू भी नकली हों

अगला लेख