sawan somwar

भारत में कोविड-19 के 30.44 लाख मामले, मात्र 16 दिन में मिले 1 लाख संक्रमित

Updated: रविवार, 23 अगस्त 2020 (13:09 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के मामले रविवार को 30 लाख के आंकड़े को पार कर गए, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। देश में अब तक 22,80,566 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.90 प्रतिशत हो गई है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले 7 अगस्त को 20 लाख से अधिक हो गए थे। मात्र 16 दिन में मिले 1 लाख संक्रमित। हालांकि इस अवधि में रिकवरी दर सुधरी है और मृत्यु दर में भी कमी आई है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंतराल में देश में संक्रमण के 69,239 नये मामले आने के साथ कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 30,44,940 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 912 और लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 56,706 हो गई। देश में अब कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत रह गई है।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना वायरस के 7,07,668 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत हैं। 
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, 22 अगस्त तक देश में कुल 3,52,92,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। शनिवार को 8,01,147 नमूनों की जांच हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार, देशभर में कोविड-19 से हुई 912 मौतों में से 297 मौतें महाराष्ट्र में, 97 आंध्र प्रदेश में, 93 कर्नाटक में, 80 तमिलनाडु में, 70 उत्तर प्रदेश में, 48 पश्चिम बंगाल में, 45 पंजाब में, 21 मध्य प्रदेश में, 15-15 जम्मू-कश्मीर और केरल में, 14-14 गुजरात और दिल्ली में, 12 हरियाणा में, 11-11 मौतें राजस्थान, झारखंड और तेलंगाना में हुई हैं।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 9-9 मौतें हुई हैं, जबकि पुडुचेरी में आठ, असम में सात, बिहार और गोवा में पांच-पांच, हिमाचल प्रदेश में चार, उत्तराखंड में तीन, लद्दाख, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मेघालय और नगालैंड में एक-एक मौत हुई है।

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक हुई कुल 56,706 मौतों में से, सबसे अधिक 21,995 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 6,420, कर्नाटक में 4,614, दिल्ली में 4,284, आंध्र प्रदेश में 3,189, गुजरात में 2,881, उत्तर प्रदेश में 2,867, पश्चिम बंगाल में 2,737 और मध्य प्रदेश में 1,206 मौतें हुई हैं।

अब तक पंजाब में कोविड-19 से 1,036 लोगों की मौत हुई है, जबकि राजस्थान में 944, तेलंगाना में 755, जम्मू-कश्मीर में 608, हरियाणा में 597, बिहार में 503, ओडिशा में 399, झारखंड में 308, असम में 234, केरल में 218 और उत्तराखंड में 195 लोगों की मौत हुई है। (भाषा)

Show comments

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

कांवड़ की जगह हाथ में 'तेजस' का हैंडल, बीटेक छात्र ने बनाया अनोखा इलेक्ट्रिक वाहन, वीडियो वायरल

Jantar Mantar गोलीकांड के दावे पर नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- कोई गोली नहीं चली, जनता को गुमराह कर रहे

उत्तराखंड की सरकारी नीतियों में शामिल होंगे छात्रों के सुझाव, CM धामी बोले- विद्यार्थी ही करेंगे राज्य और देश का नेतृत्व

सीएम की अगुवाई में उमड़ा जन-समुद्र, गूंजा राष्ट्र प्रथम का उद्घोष

उन्नाव में करणी सेना की बैठक में EWS, UGC मुद्दों पर जागरूकता अभियान चलाने का ऐलान

अगला लेख