shradh paksha
✕

कोरोना का कहर, 1 दिन में 4200 से ज्यादा मरीजों की मौत, मृतक संख्या 2.5 लाख पार

Updated: बुधवार, 12 मई 2021 (11:41 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 3.48 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए और 4200 से ज्यादा मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 2.5 लाख के पार पहुंच गया है।

इस बीच देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 24,46, 674 लोगों को टीकाकरण हुआ। इसके बाद अब तक 17 करोड़ 52 लाख 35 हजार 991 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार की सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना 3,48,421 नए मामले आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,33,40,938 हो गया। वहीं इस दौरान 3,55,338 लोग इस महामारी से ठीक हुए। अब तक 1,93,82,642 लोग संक्रमित हो गई।

देश में इस समय कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या 37,04,099 है। इसी अवधि में 4205 मरीज अपनी जान गंवा बैठे और इसके बाद इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,54,197 हो गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव मामले 31803 घटकर 5,61, 347 पर आ गए हैं। इस दौरान राज्य में 71,966 और मरीजों के ठीक होने के बाद कोरोना को मात देने वालों की तादाद बढ़कर 45,41, 391 हो गई है। जबकि 793 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77, 191 हो गया है।

Show comments

5 लोग, 5 कहानी, 30 हजार फुट की ऊंचाई पर ऐसे बची 180 लोगों की जान, पढ़िए फ्लाइट FZ1073 की खौफनाक दास्तां

Nissan की बिक्री में बड़ा उछाल, सितंबर में घरेलू बिक्री दोगुनी होकर 3,300 यूनिट के पार

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

सभी देखें

2027 World Cup : वनडे विश्व कप 2027 का शेड्यूल जारी, पहले ही मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया

Smit Machchhar : फ्लाईदुबई के 'हीरो' भारतीय पायलट स्मित मच्छार की हालत में सुधार, UAE में भारतीय राजदूत ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

अखिलेश यादव पर भूपेंद्र सिंह- राजभर का बड़ा हमला, एक्सप्रेसवे से PDA तक गिनाए पुराने मुद्दे, लगाए तीखे आरोप

PM सूर्य घर योजना में यूपी का जलवा, सितंबर में लगे 74,796 रूफटॉप सोलर प्लांट, देश में नंबर-1

7 समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, 5 साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, चौसा की सबसे ज्यादा मांग

अगला लेख