Hanuman Chalisa

भारत में 24 घंटे में मिले 796 नए कोरोना संक्रमित, एक्टिव मरीजों की संख्‍या 11 हजार से कम

Updated: मंगलवार, 12 अप्रैल 2022 (12:18 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 796 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,30,36,928 हो गई, जबकि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या गिरकर 10,889 रह गई।

ALSO READ: यूपी के 2 स्कूलों में कोरोना का कहर, गाजियाबाद में स्कूल बंद, नोएडा में ऑनलाइन पढाई
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 19 और लोगों की संक्रमण से मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,21,710 हो गई।
 
देश में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 10,889 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.76 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 169 की कमी दर्ज की गई।

केरल, दिल्ली, महाराष्‍ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में अभी भी कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। केरल में पिछले 24 घंटों में 299 नए मरीज मिले हैं वहीं महाराष्‍ट्र में 115 और दिल्ली में 113 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। हरियाणा और कर्नाटक भी टॉप 5 कोरोना संक्रमित राज्यों में है।
गौरतलब है कि देश में 7 अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और 5 सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
 
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल 4 मई को संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ और 23 जून 2021 को 3 करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले 4 करोड़ के पार पहुंच गए थे।

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

LIVE: जंतर मंतर पर सुरक्षा सख्‍त, CJP की प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील

प्रीति जिंटा का छात्रों को समर्थन, सता रहा है CJP प्रोटेस्ट हाईजैक होने का डर

CJP प्रदर्शन के कारण आज भी 16 मेट्रो स्टेशन बंद, DMRC ने जारी की सूची

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

अगला लेख