sundarkand

देश में 25 हजार के करीब पहुंची संक्रमित मामलों की संख्या, 10 राज्यों के आंकड़े

Updated: शनिवार, 25 अप्रैल 2020 (21:35 IST)
नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 24,942 हो गई है। इसमें 18,953 सक्रिय मामले, 5210 ठीक / विस्थापित मामले और 779 मौतें शामिल हैं। पिछले 24 घंटों के 10 राज्यों के आंकड़े-
 
1. मध्यप्रदेश में अब तक कोविड 19 के 1945 मामले सामने आए हैं, 99 लोगों की जान भी गई है। इंदौर में अब तक 1085 मामले और 57 मौत दर्ज की गई हैं जबकि भोपाल में 388 मामले और 9 मौतें हुई हैं।
 
2. महाराष्ट्र में कोविड-19 के 811 नए मामलों के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 7628 तक पहुंची। 22 और संक्रमितों की मौत के साथ राज्य में अब तक 323 लोग कोरोना वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं।
 
3. दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 2,514 केस हैं जिनमें से 138 केस कल के शामिल हैं। 857 लोग ठीक हो चुके हैं और 53 मौतें हो चुकी हैं। दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 95 हो गई है, पिछले 24 घंटों में 3 नए हॉटस्पॉट बने हैं।
 
4. केरल में आज कोरोना वायरस के 7 नए मामले सामने आए हैं, जिसमें राज्य में कुल मामलों की संख्या 457 हो गई है, जिनमें से 116 मामले सक्रिय हैं।
 
5. गुजरात में कोरोना वायरस के 256 नए मामले सामने आए। संक्रमित लोगों की संख्या 3071 हुई। 6 लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 133 हुई।
6. राजस्थान में आज अब तक कोरोना के 27 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 8 मामले अजमेर से, 2 धौलपुर से, 1 डूंगरपुर से, झालावाड़ और जोधपुर से 5-5, 4 कोटा से, भरतपुर और जयपुर से 1-1 मामला सामने आया है। राज्य में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,061 है।
 
7. कर्नाटक 24 अप्रैल शाम 5 बजे से 25 अप्रैल शाम 5 बजे तक कर्नाटक में कोविड 19 के 26 नए मामलों की पुष्टि की गई है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले 500 हो गए हैं, जिनमें 18 मौतें और 158 डिस्चार्ज शामिल हैं।
 
8. उत्तरप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 177 नए मामले सामने आने के बाद मरीजों की कुल संख्या 1793 हो गई है।
 
9. बिहार में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 19 नए मामले के प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 242 हो गई है।
 
10. तमिलनाडु में आज 66 नए मामले सामने आए हैं और 1 मौत भी हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1821 हो गई है।
 
(सभी आंकड़े राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रालय के आधार पर हैं) 

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

संतों के आशीर्वाद से मिलती है सद्कार्य की प्रेरणा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

UP Free Bus Travel: रक्षाबंधन पर योगी सरकार का तोहफा, पहले दिन 9 लाख से ज्यादा लोगों ने किया नि: शुल्क सफर

CM Yogi News: बेटियों के सपनों को पंख दे रही डबल इंजन सरकार, महिलाओं के रोजगार से लेकर मुफ्त बस यात्रा तक बड़े ऐलान

CM Yogi News: मुख्यमंत्री से बेझिझक सवाल पूछने लगीं बेटियां, योगी बोले- यही तो 2017 के बाद आया बदलाव है

अगला लेख