sundarkand

Special Report : नागपुर में बेकाबू ‘वायरस’, प्रशासन ने बनाया ‘ट्रीपल टी’ प्‍लान

Updated: मंगलवार, 16 मार्च 2021 (15:29 IST)
महाराष्‍ट्र का नागपुर शहर एक बार फि‍र से कोरोना संक्रमण की जद में है। यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों का प्रतिशत 28 से 30 प्रतिशत तक पहुंच गया है, यानि‍ अगर 100 लोगों की टेस्‍ट‍िंग होती है तो उनमे से 30 लोग पॉजिटि‍व निकल रहे हैं।

नागपुर का एनएमसी प्रशासन और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग अब तीन सूत्र ट्रेकिंग, ट्रेसिंग और टेस्‍टिंग वाले कॉन्‍सेप्‍ट पर काम कर रहा है। मकसद है ज्‍यादा से ज्‍यादा कोरोना संक्रमितों का पता लगाना और उनका इलाज करना है। इसके लिए एनएमसी के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के मोबाइल व्‍हीकल्‍स अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों की टेस्‍टिंग कर रहे हैं।

इस बीच 15 मार्च से पूरे नागपुर में लॉकडाउन लगा दिया गया है, सिर्फ जरूरी सामग्री की दुकानें ही खुली रखी गई हैं, हालांकि जरूरी सामग्री की खरीददारी के नाम पर लोगों की आवाजाही जारी है, प्रशासन इस लापरवाही से निपटने के लिए भी भरसक प्रयास कर रहा है।

लॉकडाउन नहीं, सख्‍ती की गई है
इस बारे मेंएनएमसी कमिश्‍नर राधाकृष्‍णन बीनेवेबदुनिया डॉट कॉमको चर्चा में बताया कि इसे हम लॉकडाउन नहीं कहना चाहेंगे, यह एक्‍सटेंडेंट सख्‍ती है। मकसद है भीड को कंट्रोल करना। इसलिए शादी, सोशल गेदरिंग, मॉल्‍स और बाजारों को बंद किया है। बाकी इमरजेंसी सेवाएं और जरूरी सामानों की खरीद-फरोख्‍त जारी हैं।

ऐसे निकल रहे संक्रमित
नागपुर में निकल रहे संक्रमित मरीजों की बात करें तो सोमवार को ही करीब 2 हजार 297 लोग जांच के बाद पॉजिटि‍व निकले हैं। संक्रमित मरीज मिलने के बाद इलाज के साथ ही उनकी कॉन्‍टेक्‍ट ट्रेसिंग की जा रही है। शहर के कई अस्‍पतालों में कोरोना मरीजों की जांच और इलाज की व्‍यवस्‍था की गई है।

एक इमारत में 35 पॉजिटि‍व
शहर में फेल रहे संक्रमण का आलम यह है कि नागपुर का मेडि‍कल हब कहे जाने वाले धंतोली क्षेत्र में ही एलआईसी की एक इमारत में एक साथ 35 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके बाद एनएमसी ने बिल्डिंग को सील कर दिया है। बिल्डिंग के सभी रहवासी पॉजिटिव आए हैं। संभवत: इस बार की यह पहली इमारत है, जो सील की गई है।

निगरानी के लिए 2500 जवान तैनात
शहर में लॉकडाउन का सख्‍ती से पालन करवाने के लिए करीब 2500 जवानों की विभि‍न्‍न इलाकों में तैनाती की गई है। इनमें महिला जवान भी शामिल हैं। इस बीच कमिश्‍नर ऑफ पुलिस अमितेश कुमार लगातार शहर का दौरा कर मुआयना कर रहे हैं। नियम तोड़ने वालों को पहले समझाइश दी जा रही है, नहीं मानने पर एक दिन के लिए हवालात भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं। बावजुद इसके लोग लापरवाही बरत रहे हैं।

नहीं हो रहा नियमों का पालन
हाल ही में पालकमंत्री डॉ. नितीन राऊत ने कोरोना की रोकथाम के लिए कर्फ्यू जैसे लॉकडाउन की घोषणा की थी, जिसमें सिर्फ जरूरी सामग्री और सेवा को बहाल रखने की अनुमति थी। इस सख्‍ती की वजह से नागपुर के प्रमुख बाजार सीताबर्डी, सदर, गोकुलपेठ, महल, सक्करदरा, धरमपेठ, जरीपटका, इंदोरा, कमाल चौक, इतवारी, लकड़गंज, पारडी, नंदनवन की दुकानें बंद रहीं। सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें ही खुली रहीं। लेकिन पाबंदी के बावजूद सड़कों पर लोगों की आवाजाही जारी है। आवागमन को लेकर कोई रोकटोक नजर नहीं आ रही है।

क्‍या कहते हैं स्वास्‍थ्‍य मंत्री?
स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री राजेश टोपे ने हाल ही में मीडि‍या में बयान दिया है कि हम ट्रेकिंग, ट्रेसिंग और टेस्‍टिंग वाले कॉन्‍सेप्‍ट पर काम कर रहे हैं। सरकारी कामों पर रोक लगाई गई है। कुछ स्‍थानों पर नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन जारी है। वैसे लॉकडाउन कोई विकल्‍प नहीं है, हम लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। लेकिन हर शहर में नियमों को लेकर सख्‍ती बरती जाएगी।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

बाढ़ के बाद भूकंप के झटके से थर्राई नेपाल की धरती

दुनिया में बजेगा भारत के UPI का डंका, GFF 2026 में PM Modi ने बताया अगला बड़ा मिशन

CM Vijay : CM विजय का इशारा, तमिलनाडु विधानसभा में मचा हंगामा, थलापति को क्यों देनी पड़ी सफाई, पढ़िए क्या है मामला

Ayodhya News : CM योगी ने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली का लिया आशीर्वाद, रामलला के दरबार में टेका माथा; मंदिर परिसर का किया निरीक्षण

UP News : योगी सरकार का बड़ा एक्शन! लापरवाही पर 5 तहसीलदार निलंबित, 13 अन्य को नोटिस, जानें पूरा मामला

अगला लेख