Daily Horoscope
✕

महाराष्‍ट्र के 9 शहरों में कोरोना का कहर, मुंबई से नागपुर तक हाल बेहाल, पुणे देश में नंबर 1

Published: शुक्रवार, 19 मार्च 2021 (12:28 IST)
मुंबई। महाराष्‍ट्र में लगातार तेजी से फैल रहे कोरोनावायरस ने राज्य की उद्धव ठाकरे सरकार के साथ ही केंद्र और पड़ोसी राज्यों की सरकार की चिंता भी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में राज्य में 25,833 नए मामले सामने आए हैं। मराठवाड़ा, विदर्भ समेत पुरे महाराष्ट्र में कोरोना का कहर दिखाई दे रहा है। 
 
भारत में सबसे ज्यादा मामले पुणे से ही आ रहे हैं। देश में कोरोना का कहर जिन 10 जिलों में सबसे ज्यादा है, उनमें से 9 महाराष्‍ट्र के हैं। पुणे, नागपुर, मुंबई, औरंगाबाद समेत पुरे राज्य में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। पुणे बड़े शहरों के साथ ही कस्बों और गांवों तक कोरोना ने अपने पैर पसार लिए हैं।
 
राज्य के कई शहरों में इसके बढ़ते कहर को थामने के लिए नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन जैसे कदम उठाए गए। इसके बाद भी स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। इससे सबक लेकर आसपास के कई राज्यों ने यहां से आने वालों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। मध्यप्रदेश ने यहां से आने वाली बसों पर भी रोक लगा दी है।
 
पुणे में स्थिति सबसे गंभीर : महाराष्ट्र के पुणे में स्थिति बेहद गंभीर दिखाई दे रही है। गुरुवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 4,965 नए मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 4,53,532 हो गए। 31 मरीजों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 9,486 हो गई। पुणे के साथ ही आसपास के जिलों में भी कोरोना के काफी मामले सामने आ रहे हैं। 

ALSO READ: Lockdown से पहले नागपुर में मजाक बनी सोशल डिस्टेंसिंग, बाजार में उमड़ी भीड़
नागपुर में भी हाल बेहाल : नागपुर सहित विदर्भ में कोरोना का प्रकोप बढ़ गया है जिसमें 24 घंटे में 3,796 मामले रिकॉर्ड किए गए, 23 मरीजों की मौत, वहीं 1,277 मरीज ठीक हुए हैं। नागपुर जिले में 23,614 सक्रिय रोगियों के सामने आने से चिंता का माहौल पैदा हो गया है। नागपुर शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना को लेकर दहशत का माहौल है।
 
क्या है मुंबई का हाल : मुंबई में भी गुरुवार को कोरोना के 2,877 मामले दर्ज किए गए। यह मुंबई में अब तक का उच्चतम स्तर है। इसके बाद भी लोगों की लापरवाही बढ़ती ही जा रही है। इससे पहले सबसे ज्यादा 2,848 कोरोना केस 7 अक्टूबर 2020 को दर्ज किए गए थे।
 
मराठवाड़ा में भी स्थिति गंभीर : मराठवाड़ा के 8 जिलों में भी कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी का कहर तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3,573 नए मामले सामने आए और 26 मरीजों की मौत हो गई। औरंगाबाद में स्थिति सबसे गंभीर है। यहां  संक्रमण के 1557 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद नांदेड़, जालना, लातूर, बीड़ आदि जिलों में भी स्थिति गंभीर है।
 
लापरवाही पड़ी भारी: महाराष्ट्र में लगातार तेजी से बढ़ते मामले की एक वजह कोरोना की दूसरी लहर बताई जा रही है। हालांकि इसके पीछे लोगों की लापरवाही भी सामने आ रही है। लोगों में ना तो कोरोना को लेकर डर है और ना ही संक्रमण रोकने को लेकर वे गंभीर दिखाई देते हैं। लोग सड़कों पर बगैर मास्क के बेखौफ होकर घूमते दिखाई देते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग और सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी गंभीरता से नहीं किया जा रहा है। कभी मुंबई के दादरी से आने वाली तस्वीरें चौंकाती है तो कभी नागपुर से आने वाली तस्वीरें हैरान कर देती है।
 

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

प्रयागराज संगम तट पर विदेशी मेहमानों का डेरा, साइबेरियन पक्षियों की अठखेलियों ने बढ़ाई रौनक, चमकी स्थानीय अर्थव्यवस्था

Mahadev App Case: महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने किया गिरफ्तार, रायपुर कोर्ट में पेश

PM मोदी ने मैसूर में देश के पहले LED Dome तारामंडल 'कॉसमॉस' का किया उद्घाटन, युवाओं के लिए खुलेंगे अंतरिक्ष विज्ञान के नए अवसर

Tigri Ganga Mela 2026 : 17 कलाकार और 16 शिक्षण संस्थान सजाएंगे सांस्कृतिक मंच, जानिए कब होंगे खास कार्यक्रम

UP News : NEP के तहत यूपी ने बनाया नया रिकॉर्ड, अब स्कूलों में बच्चों को AI और उद्यमिता की ट्रेनिंग

अगला लेख