Daily Horoscope
✕

कोरोनावायरस से संक्रमित 11.45 लाख लोग स्वस्थ, रिकवरी दर भी बढ़कर 65.44%

Updated: रविवार, 2 अगस्त 2020 (11:48 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के एक दिन में 54,735 मामले सामने आने के बाद रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 17 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.45 लाख हो गई। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 65.44 प्रतिशत हुआ।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह 8 बजे तक अद्यतन डेटा के मुताबिक कोरोना वायरस के कुल मामले बढ़कर 17,50,723 हो गए जबकि बीमारी से एक दिन में 853 और लोगों के दम तोड़ने के बाद कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 37,364 हो गई है।

वहीं, संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 11,45,629 हो गई है जबकि देश में 5,67,730 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

डेटा के मुताबिक कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 65.44 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्यु दर घटकर 2.13 प्रतिशत रह गई है। यह लगातार चौथा दिन है जब देश में कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक, एक अगस्त तक कुल 1,98,21,831 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 4,63,172 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

Cyclone Arnab के बाद भी बारिश से राहत नहीं, IMD ने नए लो-प्रेशर को लेकर जारी किया अलर्ट, बंगाल में भारी बारिश का अनुमान

Pakistan तक फैला 5 लाख फर्जी ई-मेल का नेटवर्क! UP ATS ने कानपुर के अंकित को किया गिरफ्तार, बम धमकी मामले में बड़ा खुलासा

यूपी के एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार वालों पर बड़ा एक्शन, 2 दिन में 6,777 चालान, ₹1.38 करोड़ का जुर्माना

अगला लेख