sawan somwar

सावधान, फ्रोजन फूड के पैकेट पर मिले जिंदा कोरोनावायरस, बढ़ा कोरोना का खतरा

Updated: रविवार, 18 अक्टूबर 2020 (14:14 IST)
बीजिंग। फ्रोजन फूड पैकेट के संपर्क में आने से आप कोरोनावायरस (CoronaVirus) का शिकार हो सकते हैं। चीन में प्रशीतित समुद्री मछली के पैकेट पर जिंदा कोरोना वायरस मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि यह नहीं बताया गया कि ये पैकेट किस देश से आए थे।

चीन के स्वास्थ्य प्रशासन ने क्विंगदाओ बंदरगाह शहर में आयातित प्रशीतित समुद्री मछली के पैकेट की बाहरी सतह पर जीवित कोरोना वायरस मिलने की पुष्टि की है।

‘चाइनीज सेंटर फोर डिजीज कंट्रोल एडं प्रिवेंशन’ (CDC) ने शनिवार को एक बयान में बताया कि दुनिया में यह पहला मौका है जब प्रशीतित खाद्य पैकेट की बाहरी सतह पर जिंदा कोरोना वायरस मिला है।

शहर में हाल ही में कोविड-19 मामलों का एक ‘क्लस्टर’ सामने आया। प्रशासन ने अपने सभी करीब 1.1 करोड़ नागरिकों की जांच करायी लेकिन कोई नया ऐसा ‘क्लस्टर’ नहीं पाया गया। जुलाई में चीन ने प्रशीतित झींगे के आयात पर अस्थायी रोक लगा दी थी क्योंकि पैकेटों और कंटेनर के अंदरूनी हिस्सों में यह घातक वायरस पाया गया था। सीडीसी ने कहा कि उसे क्विंगदाओ में आयातित कॉड मछली के पैकेट के बाहर जीवित वायरस मिला।


सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने सीडीसी के बयान के हवाले से खबर दी है कि शहर में हाल ही संक्रमण सामने आने के बाद उसके स्रोत की जांच के दौरान यह खुलासा हुआ। उससे यह साबित हो गया कि जीवित कोरोनावायरस से संक्रमित डिब्बों के संपर्क में आने से संक्रमण फैल सकता है। (भाषा)

Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

गुवाहाटी में खौफनाक हत्याकांड: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फ्रिज में छिपाया सिर

क्या बदल जाएगा दुनिया का नक्शा? UN में पास हुआ 'Correct the Map' प्रस्ताव, भारत ने समर्थन के साथ रखी अपनी शर्त

10 मिनट, 107 डंडे और 'ऑन-द-स्पॉट इंसाफ' : भावनगर में लिव-इन पार्टनर के हत्यारे की पिटाई के वीडियो पर बवाल

रेडलाइट और क्रिमिनल इलाके में मिले मुझे ज्यादा Vote, नितिन गडकरी ने नागपुर में बताया वोटों का गणित

गुजरात में सिंचाई के पानी के लिए सरकार का बड़ा फैसला: माही, सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात को मिलेगा अतिरिक्त पानी

अगला लेख