Hanuman Chalisa

चीन और दक्षिण कोरिया में Coronavirus संक्रमण के मामले बढ़े

Updated: शनिवार, 27 जून 2020 (10:20 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। इससे 1 दिन पहले देश के रोग नियंत्रण केंद्र ने कहा कि उसे बीजिंग में जल्द ही महामारी पर काबू पाने की उम्मीद है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि 24 घंटों में देशभर में 21 मामलों की पुष्टि हुई है जिनमें से 17 मामले देश की राजधानी में सामने आए हैं। 
 
शहर के अधिकारियों ने एक बड़े थोक खाद्य बाजार को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया, जहां बड़े स्तर पर संक्रमण फैल गया था। उन्होंने स्कूलों को फिर से बंद कर दिया है तथा कुछ इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र की एक खबर के हवाले से बताया कि जांच में ऐसे कुछ ही लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनका बाजार से संबंध नहीं हैं तथा संक्रमण को और फैलने से रोकने के लिए कदम उठाए गए हैं। 
ALSO READ: दक्षिण कोरिया में Corona virus के 57 नए मामले सामने आए
चीन में इस वैश्विक महामारी के 83,483 मामले सामने आए हैं और 4,634 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। जो लोग संक्रमित पाए गए लेकिन उनमें लक्षण नहीं दिखे, उन्हें आधिकारिक संख्या में शामिल नहीं किया गया है। वहीं दक्षिण कोरिया में कोरोनावायरस के 51 नए मामले सामने आए हैं। नए मामले घनी आबादी वाले सियोल इलाके से सामने आ रहे हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमित लोगों की संख्या 12,653 तक पहुंच गई है जिनमें से 282 लोगों की मौत हो चुकी है। 
 
सियोल और आसपास के शहरों से 35 नए मामले सामने आए हैं, जो मई के बाद से कोविड-19 के फिर से फैलने का केंद्र रहे हैं। इसके साथ ही 12 अन्य मामले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों से जुड़े हैं। स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। संक्रमण के सैकड़ों मामले गिरजाघर की सभाओं, रेस्तरां, नाइट क्लबों और कम आय वर्ग के लोगों से जुड़े हैं, जैसे कि घर-घर जाकर सामान बेचने वाले लोग। 
 
ऑस्ट्रेलिया में स्वास्थ्य अधिकारियों को कोविड-19 के और मामले आने की आशंका है। विदेश से लौट रहे सैकड़ों नागरिकों ने अनिवार्य रूप से पृथक रहना शुरू कर दिया है। इस सप्ताहांत भारत से एडीलेड में करीब 300 लोगों के आने की उम्मीद है जबकि सैकड़ों लोगों के दक्षिण अमेरिका और इंडोनेशिया से आने की उम्मीद है। (भाषा)

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

PM मोदी ने छात्रों के लिए जारी किया एक और वीडियो, बोले- Thank you friends

जंतर-मंतर पर इस्तीफे का दावा करने वाला पुलिसकर्मी निकला निलंबित, उत्तराखंड पुलिस ने खोली शेर सिंह की पूरी फाइल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

Ravneet Singh Bittu : रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर, पंजाब चुनाव से पहले भाजपा की रणनीति में बड़ा बदलाव

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

अगला लेख